{"_id":"5921fb65ad37d450581ab0c71e2578a0","slug":"chhatisgarh-dalai-lama","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस गुफा में क्यों है दलाई लामा की दिलचस्पी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस गुफा में क्यों है दलाई लामा की दिलचस्पी?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 13 Jan 2014 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिब्बती धर्म गुरु और नोबल शांति पुरस्कार विजेता दलाई लामा आज छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। खबर के मुताबिक वे सिंहाध्रुवा पहाड़ी पर नागार्जुन गुफा देखने जाएंगे। माना जाता है कि नागार्जुन इस गुफा में काफी वक्त तक रहे थे।
विज्ञापन
नागार्जुन दूसरी शताब्दी के महान वैज्ञानिक थे। खबर है कि गुफा काफी गहरी है और किसी जंगली जानवर के भीतर होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में प्रशासन दलाई लामा को भीतर जाने से रोक भी सकता है।
विज्ञापन
नागार्जुन केमिस्ट्री के महान जानकार थे। कहा जाता है कि वे धातु से सोना बना सकते थे। उन्होंने रसरत्नाकर नाम का ग्रंथ भी लिखा था। देश ही नहीं विदेशों में भी उनकी खोज को महत्व दिया जाता है।
विज्ञापन
वे छत्तीसगढ़ आए थे और यहां एक गुफा में ध्यान साधना की थी। इस गुफा को छेरीगोदरी गुफा भी कहा जा सकता है।
इस बात का पता जब दलाई लामा को चला तो उन्होंने इस गुफा को देखने की इच्छा जताई। प्रशासन में उनकी इच्छा के मद्देनज़र गुफा के इर्द गिर्द सफाई करा दी है।