{"_id":"5c27fc98bdec2257155986df","slug":"chhatisgarh-cm-bhupesh-baghel-asked-for-amendment-in-constitution-to-increase-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : बघेल ने मंत्रिमंडल का आकार बढ़ाने के लिए की संविधान संशोधन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : बघेल ने मंत्रिमंडल का आकार बढ़ाने के लिए की संविधान संशोधन की मांग
Sun, 30 Dec 2018 04:30 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 30 Dec 2018 04:30 AM IST
विज्ञापन
भूपेश बघेल
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य मंत्रिमंडल में सीएम सहित मंत्रियों की संख्या कुल विधानसभा सीटों की संख्या के 20 फीसदी के बराबर करने की पैरवी की है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर संविधान में संशोधन की मांग की है। संविधान के अनुसार अभी सीएम सहित मंत्रियों की संख्या कुल सीटों की संख्या के 15 फीसदी के बराबर रखी जा सकती है।
विज्ञापन
बघेल ने पीएम को लिखे पत्र में कहा है कि छत्तीसगढ़ क्षेत्रफल के लिहाज से तमिलनाडु, बिहार, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल से भी बड़ा राज्य है। यहां की 32 फीसदी आबादी एसटी, 12 फीसदी आबादी एससी और करीब 45 फीसदी आबादी ओबीसी श्रेणी में है। इन परिस्थितियों में प्रशासन के निर्बाध रूप से काम करने के लिए राज्य में बड़े मंत्रिमंडल की जरूरत है।
विज्ञापन
बघेल ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि छत्तीसगढ़ के मामले को विशेष मानते हुए संविधान संशोधन किया जाए। गौरतलब है कि राज्य में हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने कुल 90 में से 68 सीटें जीत कर सत्ता हासिल की है। संविधान के अनुसार राज्य में अभी सीएम सहित 13 मंत्री हैं। बघेल यह संख्या 18 तक बढ़वाना चाहते हैं।
विज्ञापन