छत्तीसगढ़ में गरजे राहुल, डायरी का जिक्र कर रमन सिंह को घेरा, पीएम मोदी पर भी निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी पर खूब गरजे। अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी कांकेर पहुंचे और भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने पनामा पेपर्स में सीएम रमन सिंह के बेटे का नाम होने का मुद्दा भी उठाया।
राहुल ने कहा कि सीएम रमन सिंह के बेटे का नाम पनामा पेपर्स में है। अगर सीएम जवाब नहीं देना चाहते हैं तो फिर उन्हें छत्तीसगढ़ की जनता को बताना चाहिए कि वह अपने बेटे के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व पीएम पनामा पेपर्स में नाम आने की वजह से जेल में हैं।
If the CM doesn't want to answer that then he should explain to the people of Chhattisgarh why is no action taken against his son, whose name appeared in Panama papers? In Pakistan the PM is jailed because his name appeared in Panama papers: Rahul Gandhi in Kanker #Chhattisgarh pic.twitter.com/syv4uf8oYN
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 10, 2018
राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा कि पीडीएस घोटाले में छत्तीसगढ़ की जनता के 36 हजार करोड़ रुपये लूट लिए गए। एक डायरी मिली, डायरी में लिखा था सीएम मैडम को पैसा दिया, डॉक्टर साहब को पैसा दिया। मैं रमन सिंह जी पूछना चाहता हूं कि सीएम मैडम कौन हैं और डायरी में जिन डॉक्टर साहब का जिक्र है वो कौन हैं?
2nd is PDS Scam. Rs 36,000 Cr of the people of Chhattisgarh was looted. Diary mili, diary mein likha tha 'CM Madam ko paisa diya. Dr sahab ko paisa diya.' I ask Raman Singh ji who is this CM Madam & Dr sahab whose names were found in the diary in connection with the scam:R Gandhi pic.twitter.com/QoObtfFDza
— ANI (@ANI) November 10, 2018
राहुल ने कहा, मोदी जी कहते कि वह भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं। लेकिन जब बात छत्तीसगढ़ की आती है वह आपको नहीं बताते हैं कि सीएम भ्रष्ट हैं। आपका 5 हजार करोड़ रुपये चिटफंड घोटाले की भेंट चढ़ गया। इस मामले में 310 एफआईआर हुई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई क्योंकि सीएम में शामिल हैं।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने 15 चुनिंदा उद्योगपतियों के 3.5 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए हैं।