{"_id":"5708f4f04f1c1b3217c810c9","slug":"chhatisgarh-acb-raides-many-officers-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ः एसीबी ने चलाया बड़ा अभियान, पकड़ी करोड़ों की काली कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ः एसीबी ने चलाया बड़ा अभियान, पकड़ी करोड़ों की काली कमाई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 09 Apr 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में आय से अधिक संपति के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने शनिवार को 100 से ज्यादा अधिकारियों के साथ राज्यभर में छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान दस अधिकारियों के यहां खोजबीन की गई। जहां करोड़ों की अवैध कमाई का खुलासा हुआ है। देर शाम तक टीम की जांच जारी थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुबह एसीबी के 100 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने फूड, इरिगेशन और एजुकेशन डिपार्टमेंट के दस वरिष्ठ अधिकारियों के रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ में आठ से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया।
विज्ञापन
टीम ने नागरिक आपूर्ति निगम के उप निदेशक दयामनी मिंज के रायपुर स्थित आवास पर छापा मारा। सूत्रों के अनुसार बिलासपुर में भी उनके एक आवास पर छापामारी की गई। जहां से कई सूटकेश में करोड़ों की संपति के कागजात, बिलासपुर में एक फार्महाउस, 40 से ज्यादा बैंक खाते, 60 लाख की एफडी, आधा दर्जन से ज्यादा मकान और फ्लैट के कागजात बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा राजीव गांधी शिक्षा मिशन के संयुक्त सचिव हरिराम शर्मा, पीएमजीएसवाई के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर एसएन पाठक, पीएमजीएसवाई के सब इंजीनियर अरविंद राही, पीआर शुक्ल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार केके चंद्राकर के रायपुर स्थित आवास पर भी छापामारी की। यहां से भी पुलिस को काली कमाई के कागजात और भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है।