{"_id":"63ecfd87f57de8965405586b","slug":"cheating-case-in-mahindra-tractor-showroom-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balodabazar: महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम में ठगी करने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balodabazar: महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम में ठगी करने का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Wed, 15 Feb 2023 09:13 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार-भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार-भाटापारा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 15 Feb 2023 09:13 PM IST
सार
आरोपी धोखाधड़ी से ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कई अन्य सामान लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलौदाबाजार स्थित महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम में धोखाधड़ी से ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य सामान ले जाने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित हिरमेन्द्र पटेल निवासी अमेरा थाना पलारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी रामेश्वर चौहान, मोतीलाल बंजारे तथा रोहित पैकरा तीनों ने मिलकर महिंद्रा ट्रैक्टर डीलर बलौदाबाजार के एजेंसी में आकर एक ऋण पुस्तिका ब्लैंक चेक और अन्य दस्तावेज देकर एजेंसी वाले को विश्वास में लेकर तुरंत डाउन पेमेंट पांच लाख रूपये देने की बात कहते झांसा देकर ट्रैक्टर ट्रॉली व अन्य सामान ले गये थे। ट्रैक्टर डीलर द्वारा चेक भुनाने पर उस खाते में पैसा नहीं होना पाया गया। आरोपी मोबाइल बंद करके ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन