फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chattisgarh BJP attacks on congress bhupesh bhagel says if anyone spits on the sky then it falls on own face

वार-पलटवार: प्रदेश प्रभारी बोलीं- भाजपा कार्यकर्ता थूक देंगे तो बह जाएगी सरकार, सीएम बघेल बोले- आसमान में थूकने से खुद के चेहरे पर गिरेगा

Fri, 03 Sep 2021 09:40 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 03 Sep 2021 09:40 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में नेताओं की बयानबाजी ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। बयानों से प्रदेश की राजनीति गरमाने लगी है। भाजपा प्रदेश प्रभारी ने बघेल सरकार पर आपत्तिजनक बयान दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने करारा  पलटवार किया है। 

विज्ञापन
Chattisgarh BJP attacks on congress bhupesh bhagel says if anyone spits on the sky then it falls on own face
पुरंदेश्वरी देवी, प्रदेश प्रभारी, भाजपा छत्तीसगढ़ - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस और विपक्ष एक बार फिर आमने-सामने है। नेताओं की बयानबाजी ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। बस्तर में भाजपा की चिंतन बैठक में प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी देवी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अगर थूक देंगे तो राज्य की सरकार बह जाएगी। प्रदेश प्रभारी के इस बयान पर मुख्यमंत्री ने पलटवार किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आसमान में थूकने से थूक खुद के चेहरे पर गिरता है। भूपेश बघेल ने कहा कि हमें ऐसी उम्मीद नहीं थी कि वह ऐसा बयान भी दे सकती है। जबतक हम लोगों के साथ थी तब तो ठीक ठाक थी, लेकिन भाजपा में जाने के बाद उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 

विज्ञापन


दरअसल, गुरुवार को जगदलपुर में भाजपा की चिंतन बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी देवी भी शामिल हुईं। बैठक को संबोधित करते हुए पुरंदेश्वरी ने कहा कि यदि कांग्रेस को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनना है तो वह परिवार के सदस्य ही बनेंगे यह हर कोई जानता है। , लेकिन भाजपा में परिवारवाद नहीं चलता। पार्टी को अध्यक्ष चुनना हो तो कार्यकर्ता बनता है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी जहां कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होती।
विज्ञापन


कांग्रेस के झूठे वादे और दावों की पोल खोले भाजपा कार्यकर्ता- पुरंदेश्वरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चाय बेचने वाले परिवार से हैं, जो अपनी पार्टी को मां मानते हैं। उन्होंने पार्टी की सेवा की और पार्टी ने उन्हें पूरा सम्मान दिया, उन्हें प्रधानमंत्री बनाया। ऐसा सिर्फ भाजपा में ही संभव है। बैठक में 1500 से ज्यादा शामिल हुए कार्यकर्ताओं में जान फूंकते हुए पुरंदेश्वरी देवी ने कहा कि आने वाले चुनाव में हमें छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनानी है। उसके लिए बस्तर की सभी सीटें हमें जीतनी है। उसकी तैयारी हमें अभी से कर देनी चाहिए और कांग्रेस के झूठे वादों और दावों की पोल खोलना जरूरी है। समाचार एजेंसी एएनआई ने पुरंदेश्वरी के भाषण का वीडियो क्लिप जारी किया है, आप भी सुनिए वह क्या कह रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रमन सिंह के कार्यकाल में बने सबसे ज्यादा चर्च
वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमें ऐसी उम्मीद नहीं थी कि वह इस तरह की बात बोल सकती है, जबतक हम लोगों के साथ रही तबतक तो ठीक थी, लेकिन भाजपा में जाने के बाद उनकी स्थिति ठीक नहीं लग रही है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आसमान में थूकने पर क्या होता है यह सभी जानते हैं। इस दौरान भूपेश बघेल ने रमन सिंह पर भी तंज कसा। बधेल ने कहा कि रमन सिंह के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा चर्च बने। इस बात को खुद रमन सिंह ने स्वीकारा था कि उनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा चर्च बने हैं। फिर धर्मांतरण का आरोप हम पर क्यों लगाए जा रहे हैं।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed