वार-पलटवार: प्रदेश प्रभारी बोलीं- भाजपा कार्यकर्ता थूक देंगे तो बह जाएगी सरकार, सीएम बघेल बोले- आसमान में थूकने से खुद के चेहरे पर गिरेगा
छत्तीसगढ़ में नेताओं की बयानबाजी ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। बयानों से प्रदेश की राजनीति गरमाने लगी है। भाजपा प्रदेश प्रभारी ने बघेल सरकार पर आपत्तिजनक बयान दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने करारा पलटवार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस और विपक्ष एक बार फिर आमने-सामने है। नेताओं की बयानबाजी ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। बस्तर में भाजपा की चिंतन बैठक में प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी देवी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अगर थूक देंगे तो राज्य की सरकार बह जाएगी। प्रदेश प्रभारी के इस बयान पर मुख्यमंत्री ने पलटवार किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आसमान में थूकने से थूक खुद के चेहरे पर गिरता है। भूपेश बघेल ने कहा कि हमें ऐसी उम्मीद नहीं थी कि वह ऐसा बयान भी दे सकती है। जबतक हम लोगों के साथ थी तब तो ठीक ठाक थी, लेकिन भाजपा में जाने के बाद उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
दरअसल, गुरुवार को जगदलपुर में भाजपा की चिंतन बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी देवी भी शामिल हुईं। बैठक को संबोधित करते हुए पुरंदेश्वरी ने कहा कि यदि कांग्रेस को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनना है तो वह परिवार के सदस्य ही बनेंगे यह हर कोई जानता है। , लेकिन भाजपा में परिवारवाद नहीं चलता। पार्टी को अध्यक्ष चुनना हो तो कार्यकर्ता बनता है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी जहां कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होती।
कांग्रेस के झूठे वादे और दावों की पोल खोले भाजपा कार्यकर्ता- पुरंदेश्वरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चाय बेचने वाले परिवार से हैं, जो अपनी पार्टी को मां मानते हैं। उन्होंने पार्टी की सेवा की और पार्टी ने उन्हें पूरा सम्मान दिया, उन्हें प्रधानमंत्री बनाया। ऐसा सिर्फ भाजपा में ही संभव है। बैठक में 1500 से ज्यादा शामिल हुए कार्यकर्ताओं में जान फूंकते हुए पुरंदेश्वरी देवी ने कहा कि आने वाले चुनाव में हमें छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनानी है। उसके लिए बस्तर की सभी सीटें हमें जीतनी है। उसकी तैयारी हमें अभी से कर देनी चाहिए और कांग्रेस के झूठे वादों और दावों की पोल खोलना जरूरी है। समाचार एजेंसी एएनआई ने पुरंदेश्वरी के भाषण का वीडियो क्लिप जारी किया है, आप भी सुनिए वह क्या कह रही हैं।
#WATCH "We appeal to you to work with resolve, through your hard work BJP will come to power in 2023....When you turn back and spit, then, Bhupesh Baghel and his cabinet will get swept away," Chattisgarh BJP leader D.Purandeswari while addressing party workers in Bastar yesterday pic.twitter.com/R8Q9TKQ0YU
— ANI (@ANI) September 3, 2021
रमन सिंह के कार्यकाल में बने सबसे ज्यादा चर्च
वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमें ऐसी उम्मीद नहीं थी कि वह इस तरह की बात बोल सकती है, जबतक हम लोगों के साथ रही तबतक तो ठीक थी, लेकिन भाजपा में जाने के बाद उनकी स्थिति ठीक नहीं लग रही है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आसमान में थूकने पर क्या होता है यह सभी जानते हैं। इस दौरान भूपेश बघेल ने रमन सिंह पर भी तंज कसा। बधेल ने कहा कि रमन सिंह के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा चर्च बने। इस बात को खुद रमन सिंह ने स्वीकारा था कि उनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा चर्च बने हैं। फिर धर्मांतरण का आरोप हम पर क्यों लगाए जा रहे हैं।
"I did not expect this...if anyone spits on the sky, then it falls on own face," said Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel in response to Chattisgarh BJP leader D.Purandeswari's "spit" remark, in Raipur yesterday pic.twitter.com/4lm0wXxkXk
— ANI (@ANI) September 3, 2021