फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chalbo Gothan, Kholbo Poll campaign started in Chhattisgarh, BJP blame on CG government

चलबो गोठान, खोलबो पोल अभियान शुरू: बीजेपी बोली- छत्तीसगढ़ में लालू के चारा से भी बड़ा गोठान घोटाला

Sun, 21 May 2023 02:12 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 21 May 2023 02:12 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ बीजेपी का चलबो गोठान, खोलबो पोल अभियान शुरू हो गया है। इस क्रम में पहले भाजपा नेताओं ने प्रदेशभर के कई स्थानों पर गोठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान गोठान को लेकर राज्य सरकार पर धांधली, अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Chalbo Gothan, Kholbo Poll campaign started in Chhattisgarh, BJP blame on CG government
छत्तीसगढ़ बीजेपी का चलबो गोठान, खोलबो पोल अभियान शुरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ बीजेपी का चलबो गोठान, खोलबो पोल अभियान शुरू हो गया है। इस क्रम में पहले भाजपा नेताओं ने प्रदेशभर के कई स्थानों पर गोठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान गोठान को लेकर राज्य सरकार पर धांधली, अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं के निरीक्षण में कई गोठानों में एक भी गाय नहीं मिली। न चारे का इंतजाम दिखा। बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के चारा घोटाले से भी बड़ा छत्तीसगढ़ में गोठान घोटाला हुआ है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बीजेपी नेताओं ने कहा कि गोठानों के रिकार्ड में उस बड़े पैमाने पर गोबर की बिक्री दर्ज है, जिस बड़े पैमाने पर सरकारी रिकार्ड में खरीदी और भुगतान हो रहा है। कहीं शेड बनाने के बाद काम बंद कर दिया गया है, तो कहीं कम गोबर खरीदी को बढ़ा-चढ़ाकर बोगस भुगतान कर सरकार के खजाने को लूटा जा रहा है। यदि गोठान समितियों के रिकार्ड और सरकार के भुगतान के रिकार्ड का मिलान कर देखें, तो हजारों करोड़ का गोठान और गोबर घोटाला सामने आ जाएगा। भाजपा गोठानों का भौतिक निरीक्षण कर इस भ्रष्टाचार को उजागर करने गांव-गांव अभियान पर निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रदेश व्यापी अभियान के तहत नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जांजगीर चांपा जिले के नैला गोठान का निरीक्षण किया। इस दौरान गोठान में भारी अव्यवस्था दिखी। गोठान में एक भी गाय नहीं मिली। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि गोठानों में गोबर घोटाले के साथ साथ कई तरह के घोटाले चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बिहार से बड़ा चारा घोटाला भूपेश बघेल सरकार में चल रहा है। गोबर ख़रीदी के नाम पर धांधली चल रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जनता का धन बांटकर भूपेश बघेल गोबर गाथा का प्रचार कर रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि पूरे छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला चल रहा है।



प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने भानपुरी मंडल के घोटिया,सुदापाल, पाथरी,मुरकुची के गोठन में जाकर अवलोकन किया। सभी गोठानो की हालत गंभीर है। कोई लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। वहीं भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी जिला रायगढ़ के पुसौर मंडल के गोतमा छिछोरे उमरिया गोठान गए,वहां अव्यवस्था के अलावा कुछ नही मिला।ओपी चौधरी ने कहा राज्य की कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ धोखा करके झूठ बोलने का कीर्तिमान स्थापित किया है। रायपुर सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ,भाजपा शहर जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, श्रीचंद सुंदरानी, नंदकुमार साहू, जितेंद्र धुरंदर मंडलआदि ने धनेली भटगांव, दतरेंगा व काँदुल गोठान का निरीक्षण कर गांव के लोगों से चर्चा की। बीजेपी नेताओं ने बताया कि गोठानों में हर जगह धांधली मिली। न तो गोठानों में गौ माता के दर्शन हुए, न गोबर दिखाई दिया, न ही चारे का इंतजाम नजर आया। गोबर खरीदी के नाम पर भारी हेराफेरी की शिकायत ग्रामीणों ने की। सांसद सुनील सोनी ने कहा घोटालों की सरकार के सरदार ने गौमाता को भी नहीं बख्शा। भूपेश सरकार द्वारा नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के नाम पर जो घोटाला हुआ है, वह हर गांव की जनता देख रही है। 



धमतरी विधायक रंजना साहू ने नगर निगम अंतर्गत ग्राम अर्जुनी गौठान की पोल खोलते हुए कहा कि भूपेश बघेल ढकोसला कर रहे हैं। गोठानों को अफसरों का चारागाह बना दिया गया है। न तो गोठान में गायें हैं और न ही चारा है न गोबर। सब फर्जीवाड़ा चल रहा है। गोबर खरीदी के फर्जी आंकड़े बताते हैं कि भूपेश बघेल की सरकार ने कोयला, रेत, शराब जैसे घोटालों से कहीं ज्यादा का गोबर घोटाला कर दिया है।




भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने राजिम के चौबेबान्धा बरौंडा में गोठान का निरीक्षण कर कहा कि हर तरफ अव्यवस्था देखी। उन्होंने किसानों से बातचीत में सामने आई जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार गोधन और गोबर के नाम पर भारी भ्रष्टाचार तो कर ही रही है। खाद घोटाला भी चल रहा है। खाद के नाम पर गोबर में मिट्टी मिलाकर जबरिया बेचा जा रहा है। किसानों को इस घटिया खाद से नुकसान हो रहा है लेकिन उन्हें यह खरीदने मजबूर किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने डोंडिलोहारा गोठान का निरीक्षण कर कहा कि वहां गौवंश  नहीं मिला। केवल ईंट, पत्थर नजर आए। 




कांग्रेस का पलटवार- गोठानों की सफलता से बौखलाए भाजपाई
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों का पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में गांव, गरीब, किसानों और गोपालकों की समृद्धि को भाजपाई पचा नहीं पा रहे हैं। गरीब और कृषि श्रमिकों समेत ग्रामीणों के अतिरिक्त आमदनी का जरिया बने गोधन न्याय योजना का विरोध कर भाजपाई अपने सामंतवादी चरित्र को प्रमाणित कर रहे हैं। भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में विगत साढ़े तीन साल में 10 हजार 624 गोठान बनाए हैं,  जिनमें से 5709 गोठान अब स्वावलंबी बन चुके हैं। 

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि योजना के अंतर्गत कोई भी राशि का भुगतान नगद रूप में नहीं होता है। प्रत्येक 15 दिन में हितग्राहियों के बैंक खाते में राशि ऑनलाइन ट्रांसफर होती है। पूरी पारदर्शिता रहती है। 15 साल रमन राज के कुशासन में आरएसएस, भाजपा नेताओं की ओर से संचालित फर्जी गौशालाओं को हर साल करोड़ों का अनुदान लगातार दिया जाता था, जहां अनुदान गटक कर चारा-पानी के बिना गाएं मार दी जाती थी। सेठ फूलचंद गौशाला, शगुन गौशाला, मयूरी गौशाला जैसे कई उदाहरण हैं। 15 साल भाजपा के कुशासन में गांव की घास जमीन, मवेशियों के चारागाह की जमीन भू-माफियाओं के साथ मिलीभगत करके भाजपाई हड़प लिए। कभी औषधि खेती, कभी रतनजोत तो कभी उद्योग लगाने का सपना दिखाकर चारागाह भूमि पर कब्जा करने वाले भाजपाइयों को गोठानों के लिए संरक्षित जमीन पर आपत्ति करने का नैतिक अधिकार नहीं है। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रत्येक आदिवासी परिवार को 10 लीटर दूध देने वाली जर्सी गाय देने का वादा 2003 में किया था। 15 साल सरकार में रहे, बीजेपी ने एक भी गाय किसी को दी गई हो तो बताएं? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed