फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CGPSC Scam: CBI filed 400 page charge sheet against 13 accused, including Sonwani

CGPSC Scam: सीबीआई ने तत्कालीन चेयरमैन सोनवानी सहित 13 आरोपियों के खिलाफ पेश किया 400 पन्नों का चालान

Sat, 03 Jan 2026 06:12 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 03 Jan 2026 06:12 PM IST
सार

CGPSC Scam: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा परीक्षा भर्ती घोटाले मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ चार सौ पन्नों का चालान दायर किया।

विज्ञापन
CGPSC Scam: CBI filed 400 page charge sheet against 13 accused, including Sonwani
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

CGPSC Scam: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा परीक्षा भर्ती घोटाले मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ चार सौ पन्नों का चालान दायर किया। फिलहाल, इस मामले में 12 आरोपी जेल में बंद हैं जबकि उत्कर्ष चंद्राकर नामक एक आरोपी फरार है, जिसकी भूमिका परीक्षा में गड़बड़ी करने में मानी जाती है।

 

दूसरी ओर जेल में बंद आरोपियों में तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, आरती वासनिक, उद्योगपति बजरंग पावर एंड इस्पात के तत्कालीन निदेशक श्रवण कुमार गोयल, पीएसपी में चयनित उनके बेटे शशांक गोयल, बहू भूमिका कटियार, साहिल सोनवानी भी शामिल हैं।

विज्ञापन

 

18 चयनित नामों को लेकर गड़बड़ी के आरोप
उद्योगपति गोयल के पुत्र शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार डिप्टी कलेक्टर चुने गए थे। कोर्ट में कुल 18 चयनित नामों को लेकर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए याचिका दायर हुई थी। इसके बाद जांच के आदेश दिए गए। प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद राज्य शासन ने केस को जांच के लिए सीबीआई को सौंपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

तत्कालीन चेयरमैन सोनवानी के पांच रिश्तेदारों का चयन
इस केस में साल 2021 में 171 पदों पर भर्ती के लिए सीजीपीएसपी की ओर से परीक्षा का आयोजन किया गया। 13 फरवरी 2022 को प्री -एग्जाम कराया गया, जिसमें 2 हजार 565 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए थे। इसके बाद मेंस परीक्षा में 509 पास हुए। मई 2023 में इंटरव्यू के बाद 170 अभ्यर्थियों की सिलेक्शन लिस्ट जारी की गई थी। आरोप है कि इसमें तत्कालीन चेयरमैन सोनवानी के पांच रिश्तेदार बेटे नीतेश और बहू निशा कोसले का डिप्टी कलेक्टर, भाई की बहू दीपा अगजले का जिला आबकारी अधिकारी, बहन की बेटी सुनीता जोशी का श्रम अधिकारी एवं बड़े भाई के बेटे साहिल सोनवानी का चयन डीएसपी के पद पर हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed