{"_id":"660f8e7902c7b2e9f0044ea9","slug":"cg-weather-weather-will-change-in-chhattisgarh-light-rain-expected-in-many-areas-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather: छत्तीसगढ़ में तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम; कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather: छत्तीसगढ़ में तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम; कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार
Fri, 05 Apr 2024 11:09 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:09 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में दिनों दिन तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ती जा रही है। तापमान 42 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। भीषण गर्मी से लोग हलाकान हैं। इस बीच छह और सात अप्रैल को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में दिनों दिन तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ती जा रही है। तापमान 42 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। भीषण गर्मी से लोग हलाकान हैं। इस बीच छह और सात अप्रैल को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि अभी मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। प्रदेश में सबसे गर्म डोंगरगढ़ रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। दो दिनों के बाद अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छह तारीख को प्रदेश के मध्य भाग में तापमान में कमी होने की संभावना है। इसके बाद सात अप्रैल को एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही अंधड़ 30 से 40 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से चलने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के कहना है कि दक्षिण तमिलनाडु से दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश तक आंतरिक कर्नाटक-विदर्भ होते हुए एक द्रोणिका/ वायु का असांतत्य औसत समुद्र से 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश का मौसम बदलने की संभावना है। तापमान में गिरावट होने की संभावना है। साथ ही आज शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। एक-दिनों तक मौसम में बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद द्रोणिका के प्रभाव से मौसम में बदलाव होगा और बारिश के आसार रहेगा।
विज्ञापन
प्रदेश में सबसे गर्म इलाका डोंगरगढ़ रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं राजनांदगांव, रायपुर, बालोद और डोंगरगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से पार हो गया है। साथ ही प्रदेश के आठ इलाकों में 39 डिग्री से ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया है।