{"_id":"6aeeb1fbf389bda8ef0536d4","slug":"cg-weather-updete-news-weather-conditions-in-chhattisgarh-today-7-november-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज छत्तीसगढ़ में मौसम कैसा रहेगा?: रायपुर में सुबह-शाम गुलाबी ठंड शुरू, जानें कैसे रहेंगे अगले तीन दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज छत्तीसगढ़ में मौसम कैसा रहेगा?: रायपुर में सुबह-शाम गुलाबी ठंड शुरू, जानें कैसे रहेंगे अगले तीन दिन
Sat, 07 Nov 2026 10:37 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:37 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश हुई। छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हुई। प्रदेश में सबसे अधिक 31.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : Amar ujala digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ में आज शनिवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सात नवंबर से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आगामी तीन दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के बाद कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
जानें रायपुर के मौसम का हाल?
छह नवंबर को रायपुर में मौसम साफ रहा। कहीं-कहीं बादल तो कहीं हल्की धूप खिली रही। आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31°C और 20°C के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
रायपुर में सुबह और रात के समय गुलाबी ठंड महसूस हो रही है। आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट की संभावना है।
बारिश के मुख्य आांकड़े (सेमी. में)
सरायपाली 3, कोंटा 2 ।
सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय
पूवी तेलंगाना और उससे सटे तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर, समुद्र तल से 3.1 से 4.5 धकलोमीटर की ऊंचाई पर, ऊपरी वायु चक्रवाती पररसंचरण अभी भी बना हुआ है।
कैसे रहे पिछले 24 घंटे?
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश हुई। छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हुई। प्रदेश में सबसे अधिक 31.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
देखें इन जिलों का तापमान
प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम 22.8 रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 29.8 और न्यूनतम 22.6, पेंड्रा रोड में अधिकतम 29.6 और न्यूनतम 18.4, अंबिकापुर में अधिकतम 24.6 और न्यूनतम 19.7 दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 26.4 और न्यूनतम 21.6, दुर्ग में अधिकतम 28.2 और न्यूनतम 20.2 दर्ज किया गया।