फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather Update: Weather changed in Chhattisgarh

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, देर शाम होगी बारिश, जानें अन्य जिलों का हाल

Fri, 25 Aug 2023 11:11 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 25 Aug 2023 11:11 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते दिनों प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हुई है। मानसून पर लगा ब्रेक हट गया है। आज भी प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
CG Weather Update: Weather changed in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते दिनों प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हुई है। मानसून पर लगा ब्रेक हट गया है। आज भी प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि बारिश की गतिविधि में उतार-चढ़ाव है। फिलहाल, कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 

विज्ञापन


 मौसम विभाग के अनुसार, बीते दिनों गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में उमस और गर्मी से लोग परेशान थे। इसके बाद कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हुई। इससे लोगों की गर्मी से राहत मिली। आज रायपुर में बादल छाए हुए हैं। वहीं आज शाम को राजधानी में गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। यहां की अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


यहां बन रहा मानसून का सिस्टम
मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर फिरोजपुर, करनाल, मेरठ, आजमगढ़, पटना, देवघर, डायमंड, हार्बर इसके साथ ही दक्षिण-पूर्व से होते हुए पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम उत्तर प्रदेश पर मध्य समुद्र तल से 3.5 से 7.6 किलोमीटर तक फैला हुआ है, जो की ऊंचाई के साथ दक्षिण के ओर झुका हुआ है। एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी असम तक बना हुआ है, जो कि बिहार उपहिमालयी पश्चिम बंगाल से होकर गुजर रही है। वहीं मध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के आंकड़े सेंमी
प्रदेश में कुछ जगहों में हल्की मध्यम बारिश और कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है, जैसे कि कुसमी में 7 सेमी, जशपुर नगर में 6, राजपुर, बिल्हा, शंकरगढ़, पौदी उपरोरा में 5, खैरागढ़, अंबिकापुर, बरमकेला, कोरबा, बगीचा, पुसौर, वाड्राफनगर, मुंगेली, सारंगढ़, भैरमगढ़, धरमजयगढ़, प्रतापपुर, भोपालपटनम में 3, बिलाईगढ, रायगढ़, खरसिया, बैकुंठपुर, शक्ति, लोरमी, पत्थलगांव, पथरिया, करतला, लुंड्रा, धमधा, खुईखदान में 2,  कुनकुरी, मकड़ी, मानपुर, लैलूंगा, पामगढ़ शिवरीनारायण, दुर्ग,  बटोली,  खड़गवा, दुलदुला, थानखमरिया, तखतपुर, रामानुजगंज, घरघोड़ा, रामानुजनगर, छुरा और सीतापुर में 1 सेंटीमीटर इसके अलावा कुछ इलाकों में इससे कम बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed