फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather Update: today light moderate rain in Chhattisgarh

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज हल्की मध्यम बारिश के आसार, बढ़ेगा पारा, जानें मौसम का हाल

Sat, 23 Sep 2023 11:09 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 23 Sep 2023 11:09 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में आज शनिवार से कम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान बढ़ सकता है। इसके साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना है।

विज्ञापन
CG Weather Update: today light moderate rain in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में आज शनिवार से कम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान बढ़ सकता है। इसके साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना है। कहीं-कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है। राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बदल छाए हुए हैं। बूंदा-बंदी भी हो रही है। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश होने से कई जिलों के अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम हुई है। बीते दिनों शुक्रवार को प्रदेशभर के कई इलाकों में रुक-रुककर हल्की मध्यम बारिश हुई। इससे निचले स्तरों पर जलभराव हो गया है। आज शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में बदल छाए हुए हैं, लेकिन कम बारिश होने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में कम बारिश होने की संभावना जताई है। इससे अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी राजस्थान से   विदाई के लिए 25 सितंबर से शुरू होगी। इसके लिए वहां अनुकूल परिस्थितियों बन रही है। अब कई इलाकों में मानसून धीरे-धीरे की कम होगी। प्रदेश के कई इलाकों में आज हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें मौसम का हाल 
एक द्रोणिका सिक्किम से दक्षिण मध्य महाराष्ट्र तक बिहार, चक्रीय चक्रवर्ती परिसंचरण के क्षेत्र छत्तीसगढ़ पूर्वी मध्य प्रदेश मराठवाड़ा होते हुए 1.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। एक मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, शिवपुरी, सीधी, गया, दीघा और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैला है। इसके प्रभाव से आज हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed