फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather Update: today heavy rain in many areas of Chhattisgarh

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज जमकर बरसेंगे बदरा, जानें मौसम का हाल

Fri, 22 Sep 2023 11:10 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 22 Sep 2023 11:10 AM IST
सार

प्रदेश में लगातार बारिश से जलाशयों का जलस्तर बढ़ा है। निचले स्तरों में जलभराव हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज शुक्रवार को झमाझम बारिश होने के आसार है।

विज्ञापन
CG Weather Update: today heavy rain in many areas of Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों में बलरामपुर, बिलासपुर,बलौदाबाजार, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, सूरजपुर, रायगढ़, सरगुजा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में लगातार बारिश से जलाशयों का जलस्तर बढ़ा है। निचले स्तरों में जलभराव हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज शुक्रवार को झमाझम बारिश होने के आसार है। वहीं रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कई जगहों पर बूंदा-बांदी भी हुई है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी दो दोनों के बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है। इससे कम बारिश होने की संभावना है और अधिकतम तापमान बढ़ सकता है। फिलहाल आज शुक्रवार को प्रदेशभर बारिश के आसार है। कई इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। एक दो जगहों पर वज्रपात की संभावना है। 
विज्ञापन


जानें मौसम का हाल
एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पूर्व झारखंड और उसके आसपास के क्षेत्र के ऊपर स्थित है। इसके साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा और सीधी निम्न दाब के केंद्र हैं। उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आज भी भारी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के आंकड़े सेमी में
बीते दिनों गुरुवार को प्रदेशभर में झमाझम बारिश हुई है। बारिश के आंकड़े सेंटीमीटर दर्ज की गई है। लोरमी में 17 सेंटीमीटर, बिल्हा में 14, मुंगेली, शिमला में 11, पथरिया में 10, पलारी, मस्तूरी में 9, लाभांडी, कोटा, चांपा में 8, नवागढ़, अकलतरा, बलौदाबाजार, महासमुंद, बिलाईगढ़ में 7, भाटापारा, आरंग, बेमेतरा में 6, अभनपुर और रायपुर में 5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही कई जगहों पर इससे कम बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed