फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather Update: Sunny since morning in capital Raipur

CG Weather Update: राजधानी रायपुर में सुबह से ही धूप, गर्मी से लोग परेशान, मौसम में बदलाव की संभावना नहीं

Sat, 12 Aug 2023 12:13 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 12 Aug 2023 12:13 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में बीते दिनों से बारिश थम गई है। अब प्रदेश के तापमान में वृद्धि भी हो रही है। शुक्रवार को तेज धूप के साथ दोपहर में हल्की बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत नहीं मिली। राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में उमस गर्मी से लोग परेशान हैं।

विज्ञापन
CG Weather Update: Sunny since morning in capital Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बीते दिनों से बारिश थम गई है। अब प्रदेश के तापमान में वृद्धि भी हो रही है। शुक्रवार को तेज धूप के साथ दोपहर में हल्की बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत नहीं मिली। राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में उमस गर्मी से लोग परेशान हैं। नमी के कारण प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। राजधानी रायपुर में देर शाम गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, प्रदेश में बारिश की गतिविधि में बदलाव नहीं होगी। बहरहाल, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। ज्यादातर इलाकों में पिछले कुछ दिनों से सड़कों पर धूल उड़ रही है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो रही है। मौसम साफ होने से धीरे-धीरे दिन का तापमान बढ़ रहा है।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में आज दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। सामान्य तापमान से 4 डिग्री ज्यादा है। बीते रात में पारा 26.4 डिग्री सेल्सियस था जो कि सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि उत्तरी भारत और बंगाल की खाड़ी इसके साथ ही तटीय आंध्रप्रदेश में मौसम का सिस्टम बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed