{"_id":"6534b501ea670744750b73b5","slug":"cg-weather-update-pink-cold-knocks-in-chhattisgarh-mercury-will-fall-in-two-days-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड की दस्तक, दो दिनों में गिरेगा पारा, जानें मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड की दस्तक, दो दिनों में गिरेगा पारा, जानें मौसम का हाल
Sun, 22 Oct 2023 11:07 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:07 AM IST
सार
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रात में हल्की ठंड लगने लगी है। अभी ठंड और बढ़ेगी इसके साथ मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रात में हल्की ठंड लगने लगी है। अभी ठंड और बढ़ेगी इसके साथ मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट का सिलसिला जा रही है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। आगामी दो दिनों तक प्रदेश में ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। बीते दिनों प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35 डिग्री तिल्दा में दर्ज किया गया है। इसके साथ ही सबसे कम न्यूनतम तापमान 14 डिग्री कोरिया और बलरामपुर में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में देर रात के साथ थी सुबह-सुबह हल्की ठंड लगने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक ऐसे ही रहने की संभावना है। कुछ दिनों के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
ठंड बढ़ने के साथ ही अब तापमान में गिरावट आएगी। बीते दिनों शनिवार को राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। आज रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।