फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG weather: Pre-monsoon in Chhattisgarh,today it will rain with strong thunderstorms

CG weather: छत्तीसगढ़ में प्री मानसून, तापमान में गिरावट से मौसम हुआ सुहाना, आज तेज अंधड़ के साथ होगी बारिश

Thu, 22 Jun 2023 12:13 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 22 Jun 2023 12:13 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में प्री मानसून का आगमन हो चुका है। आज गुरुवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं ठंडी हवा भी चल रही है। तापमान में गिरावट की वजह से मौसम सुहावना हो गया है। इससे प्रदेश के लोग भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
CG weather: Pre-monsoon in Chhattisgarh,today it will rain with strong thunderstorms
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में प्री मानसून का आगमन हो चुका है। आज गुरुवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं ठंडी हवा भी चल रही है। तापमान में गिरावट की वजह से मौसम सुहावना हो गया है। इससे प्रदेश के लोग भीषण गर्मी से राहत की सांस ली है। दक्षिण-पश्चिमी मानसूनी हवा तेज हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश में मानसून की आहट दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट भी होगी। अधिकतम तापमान अगले 3 दिनों में  4°C की गिरावट होने की संभावना है। इसके साथ राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में अंधड़ चलने के साथ ही बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन




मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने और आंधी चलने की अति संभावना है। बुधवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों में हल्की बारिश हुई है। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों में ग्रीष्म लहर चली। प्रदेश में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री तिल्दा और न्यूनतम तापमान 24.0°C जगदलपुर में दर्ज किया गया। 
विज्ञापन




राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी से लू चल रही थी। बता दें कि रायपुर में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 8 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो 28.9 डिग्री रहा जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। बुधवार के दोपहर को बादल छाए रहे। इसके साथ ही शाम और रात को जमकर बारिश हुई। कई जगहों में बौछारें भी पड़ीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed