{"_id":"665aab61cbdaccdd020daa5e","slug":"cg-weather-news-yellow-alert-for-heat-wave-issued-in-these-districts-in-chhattisgarh-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ के चार संभागों के इन जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी, पारा पहुंचा 47 डिग्री के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ के चार संभागों के इन जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी, पारा पहुंचा 47 डिग्री के पास
Sat, 01 Jun 2024 10:32 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 01 Jun 2024 10:32 AM IST
सार
नौतपा का आज आठवां दिन है। छत्तीसगढ़ में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौतपा का आज आठवां दिन है। छत्तीसगढ़ में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। दिन और रात में गर्म हवा चलने की वजह से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। वहीं पांच से छह लोगों की मौत भी हो गई है। प्रदेश में शनिवार को अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सबसे गर्म मुंगेली रहा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश अभी दिन और रात गर्म हवाएं चलेगी। साथ ही द्रोणिका के प्रभाव से एक दो जगहों पर हल्की बारिश के साथ अंधड़ चलने की संभावना है।
विज्ञापन
इन जिलों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के रायगढ़, राजनंदगांव, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बिलासपुर, बेमेतरा, मुंगेली, कोरबा, सक्ती, बालोद, महासमुंद, कबीरधाम और सरगुजा संभाग के दो-तीन जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश में सबसे गर्म मुंगेली जिला रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश के सात जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है।