फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Wind direction changing weather in Chhattisgarh, temperature will drop and cold will increase

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में हवा के रुख ने बदला मौसम; गिरेगा पारा, और बढ़ेगी ठंड

Sat, 13 Jan 2024 11:08 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 13 Jan 2024 11:08 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में आने वाले दो दिनों में मौसम का मिजाज बदल जाएगा। प्रदेश में ठंडी हवाओं का आगमन से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने वाला है। इससे ठंड में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
CG Weather News: Wind direction changing weather in Chhattisgarh, temperature will drop and cold will increase
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आने वाले दो दिनों में मौसम का मिजाज बदल जाएगा। प्रदेश में ठंडी हवाओं का आगमन से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने वाला है। इससे ठंड में बढ़ोतरी होगी। वहीं आज शनिवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

विज्ञापन


प्रदेश में आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। कुछ दिनों तक तापमान बढ़ने की वजह से ठंड में थोड़ी कमी आई है। हालांकि नमी हवाओं की वजह से ठंड लग रही थी।
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दो दिनों में एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में तापमान बढने की वजह से ठंड में थोड़ी कमी आई थी, लेकिन अब न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने वाला है। इससे ठंड में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म इलाका दंतेवाड़ा रहा और सबसे ठंड इलाका बलरामपुर रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया है।


राजधानी रायपुर में सुबह के समय कोहरा रहा। इसके बाद मौसम साफ मौसम रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 30 डगरी सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed