{"_id":"65ed4a1bb2d4a731e1060d79","slug":"cg-weather-news-weather-will-be-clear-today-temperature-started-rising-with-strong-sunshine-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: आज साफ रहेगा मौसम, तेज धूप के साथ बढ़ने लगी तापमान, दंतेवाड़ा में 36 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: आज साफ रहेगा मौसम, तेज धूप के साथ बढ़ने लगी तापमान, दंतेवाड़ा में 36 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा
Sun, 10 Mar 2024 11:20 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:20 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में मौसम साफ हो गया है। सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश के तापमान 36 डिग्री से ऊपर जा पहुंचा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मौसम साफ हो गया है। सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश के तापमान 36 डिग्री से ऊपर जा पहुंचा है। वहीं रात का पारा बढ़ने की वजह से ठंड गायब हो गया है। आज रविवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं सबसे गर्म दंतेवाड़ा रहा। इसके साथ ही सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आगामी चार दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। इससे प्रदेश में तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ेगी। बीते दिनों शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि दक्षिण ओडिशा और उसके आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक चक्रवर्ती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1.5 किलो मीटर तक ऊपर तक फैला हुआ है।
विज्ञापन
प्रदेश में अधिकतम तापमान 36 डिग्री से ऊपर जा चुका है। तेज धूप के साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है। गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन