फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather news: Weather conditions in Chhattisgarh today Twelve october

छत्तीसगढ़ मौसम: प्रदेश में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवायें, गिर सकता है वज्रपात,जानें अपडेट्स

Mon, 12 Oct 2026 10:38 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 12 Oct 2026 10:38 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम शुष्क बना हुआ है। आसमान में तेज धूप है। तेज धूप होने से गर्मी बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर बहुत ही हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
CG Weather news: Weather conditions in Chhattisgarh today Twelve october
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम शुष्क बना हुआ है। आसमान में तेज धूप है। तेज धूप होने से गर्मी बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर बहुत ही हल्की बारिश हो सकती है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात गिर सकता है। 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवायें चल सकती हैं।

विज्ञापन




हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार
मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। वहीं कुछ जगहों पर बादल गरजने-चमकने के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। दो दिन बाद इसी तरह की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।
विज्ञापन




सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय
इस समय सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा 27।5°N/86।5°E, सुपौल, रांची, सुंदरगढ, बरगढ़, बीजपुर, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती, हरनाई और 17।5°N/71।8°E से होकर गुजर रही है। अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जानें पिछले 24 घंटे का हाल
प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान रहने वाले मौसम की तो अधिकतर स्थानों पर शुष्क रहा और एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हुई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस राजनन्दगांव में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस अम्बिकापुर में दर्ज किया गया। रविवार को दुर्ग 33.4 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर 33.2 डिग्री सेल्सियस, माना 32.9 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर 32।.4 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड 31.4 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।




जानें रायपुर में कैसा रहेगा मौसम
रायपुर में लोगों को दिन-रात गर्मी का अहसास हो रहा है। सोमवार को मौसम साफ रहने की संभावना है।  आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क  रहा और एक-दो स्थानों में बहुत हल्की बारिश हुई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed