Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather news: Weather conditions in Chhattisgarh today

सीजी वेदर: आज रायपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान कितना रहेगा? जानें पांच दिनों में मौसम में क्या होगा बदलाव

Sat, 14 Nov 2026 09:43 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 14 Nov 2026 09:43 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे अधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। आगामी पांच दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
CG Weather news: Weather conditions in Chhattisgarh today
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आज शनिवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आगामी पांच दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। रायपुर समेत कई जिलों में अब पूरी तरह से ठंड शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन



कैसे रहे पिछले 24 घंटे?
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे अधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। 
विज्ञापन




जानें रायपुर के मौसम का हाल?
13 नवंबर को रायपुर में मौसम साफ रहा। हल्की धूप खिली रही। आकाश मुख्यतः साफ रहा। 14 नवंबर को भी आकाश साफ रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 डिग्री सेल्सियस और 18 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय  
दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र उसी जगह पर स्थित है, इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने के संकेत हैं। 14 नवंबर को स्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र में बदलने और 15 नवंबर की सुबह के आस-पास इस क्षेत्र में एक अवदाब में बदलने की प्रबल संभावना है। इसके बाद उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 16 नवंबर की शाम के आस-पास मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में और अधिक तीव्र होने की संभावना है। 




देखें इन जिलों का तापमान
प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 29.9 और न्यूनतम 19.9 रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 29.2 और न्यूनतम 16.6, पेंड्रा रोड में अधिकतम 29.4 और न्यूनतम 14.4, अंबिकापुर में अधिकतम 28.3 और न्यूनतम 11.4 दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 30.4 और न्यूनतम 14.1, दुर्ग में अधिकतम 31.8न्यूनतम 15.04 दर्ज किया गया।  



बारिश के मुख्य आांकड़े (सेमी. में) 
निरंक (कहीं नहीं)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed