फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Temperature crosses 44 degrees in Chhattisgarh; Temperature will rise further in three days

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में तापमान 44 डिग्री के पार; तीन दिनों में और बढ़ेगा पारा, डोंगरगढ़ रहा सबसे गर्म

Sat, 04 May 2024 11:07 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 04 May 2024 11:07 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आगामी दिनों में पारा और बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
CG Weather News: Temperature crosses 44 degrees in Chhattisgarh; Temperature will rise further in three days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आगामी दिनों में पारा और बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही है। इससे लोगों की जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आज शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं सबसे गर्म जिला डोंगरगढ़ रहा है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश में पारा एक से तीन डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि मई के महीने में तपिश और बढ़ेगी। बीच में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। समुद्र के निचले तल से नमी हवाओं का आगमन हो सकता है। इससे बढ़ते तापमान थम सकता है।    
विज्ञापन


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे लोगों का घर से निकला मुश्किल हो गया है। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। काम प्रभावित हो रहा है। आज शनिवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह से ही तेज धूप है। गर्म हवाएं और भीषण गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल है। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में शुक्रवार को सबसे गर्म डोंगरगढ़ जिला रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44. 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। साथ ही रायपुर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed