फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Second day of Nautapa, effect of moist winds ends in two days

CG Weather: नौतपा का दूसरा दिन, दो दिनों में नमी हवाओं का असर खत्म, फिर चलेगी गर्म हवाएं, आज भी बारिश के आसार

Sun, 26 May 2024 11:00 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 26 May 2024 11:00 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के एक-दो जिलों में आज रविवार को बूंदाबांदी हो सकती है। नौतपा का आज दूसरा दिन है। पहला दिन तापमान सामान्य से कम रहा, लेकिन दूसरा दिन राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के आठ जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा गया है।

विज्ञापन
CG Weather News: Second day of Nautapa, effect of moist winds ends in two days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के एक-दो जिलों में आज रविवार को बूंदाबांदी हो सकती है। नौतपा का आज दूसरा दिन है। पहला दिन तापमान सामान्य से कम रहा, लेकिन दूसरा दिन राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के आठ जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा गया है। प्रदेश में सबसे गर्म राजनांदगांव जिला रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ाने की संभावना है। एक द्रोणिका और समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित चक्रवर्ती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 
विज्ञापन


इसके प्रभाव से प्रदेश के एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ अंधड़ और हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। वहीं तीन दिनों तक प्रदेश के एक-दो जगह उष्ण लहर यानी गर्म हवा चलने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि नौतपा के दौरान सोमवार से गर्म हवा के साथ लू चलने की संभावना है। दोपहर के समय तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल होने की स्थिति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में इन दोनों समुद्र से नमी हवाओं का आगमन जारी है। वातावरण नम होने और गर्मी की वजह से प्रदेश में उमस की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश के कई जिलों में मौसम साफ है। इससे इन जगहों पर कड़के के धूप के साथ गर्म हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही लू की संभावना है। प्रदेश में सोमवार से नौतपा का असर दिखाना शुरू हो जाएगा। 


प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर, बलरामपुर, रायगढ़, बिलासपुर, मुंगेली, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद और राजनंदगांव इन जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed