{"_id":"6614d59901828ce8a50e3d60","slug":"cg-weather-news-rain-with-thunder-and-lightning-in-chhattisgarh-since-morning-hail-fell-in-many-areas-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में सुबह से ही गरज चमक के साथ बारिश; कई इलाकों में गिरे ओले, मौसम हुआ खुशनुमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में सुबह से ही गरज चमक के साथ बारिश; कई इलाकों में गिरे ओले, मौसम हुआ खुशनुमा
Tue, 09 Apr 2024 11:14 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:14 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हुई है। साथ ही कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं। इस बारिश के वजह से मौसम ठंडा हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हुई है। साथ ही कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं। इस बारिश के वजह से मौसम ठंडा हो गया है। अप्रैल महीने की तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत मिली है। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम खुशनुमा हो गया है।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह से बादल छाए रहे। साथ ही बूंदा बंदी भी हुई। इसके बाद रात से राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हुई है। वहीं आज सुबह से ही रायपुर में बादल छाए हुए हैं। साथ ही गरज चमक के साथ बारिश भी हुई। राजधनी के दलदल सिवनी, मोवा और कृष्ण नगर में ओले गिरे हैं। रायपुर में एक बार फिर मौसम का रुख बदला। ऐसे में मौसम और सुहाना हो गया है।
विज्ञापन
पांच दिनों तक मौसम में नहीं होगा बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगर अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश से रायल सीमा होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक द्रोणिका वायु का असांतत्य औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
विज्ञापन
आज भी अंधड़ के साथ बारिश की संभावना
मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि दक्षिणी द्रोणिक के प्रभाव से प्रदेश में मौसम बदल गया है। इससे आज राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में गरज चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चलने की संभावना है। इसके दो दिनों बाद प्रदेश के कुछ स्थानों पर कई इलाकों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने और अंधड़ चलने की संभावना है। तूफान और बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है।
रायपुर में 12 डिग्री तक गिरा पारा
राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने और अंधड़ चलने की भी संभावना है। राजधानी रायपुर में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ रही थी। इस दौरान यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था। इसके बाद अब 29.5 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। यानी कि यहां 12 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया है।
बीजापुर में 35 डिग्री से ऊपर अधिकतम तापमान
वहीं बारिश के बीच प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस बीजापुर में दर्ज किया गया है। साथ ही सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस कोरिया में दर्ज किया गया है। बारिश के मुख्य आंकड़े सेंमी में देखा जाए तो मानपुर में-3, गुरूर, धमतरी, कुरूद, डोंडीलोहारा में 2, पाटन, मगरलोड, माना-रायपुर, पिथौरा, मोहल्ला, बागबाहरा, गुंडारदेही, डौंडी, बालोद, महासमुंद और बरमकेला में- 1 सेंमी बारिश दर्ज की गई है।