फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Mercury reaches above 45 degrees in Chhattisgarh; chance rain tomorrow

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा; भीषण गर्मी से राहत की खबर, कल से बारिश के आसार

Sun, 05 May 2024 10:45 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 05 May 2024 10:45 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। कल यानि सोमवार को प्रदेश में बारिश के आसार हैं। द्रोणिका के प्रभाव से आगामी तीन दिनों तक मौसम खुशनुमा होने की संभावना है।

विज्ञापन
CG Weather News: Mercury reaches above 45 degrees in Chhattisgarh; chance rain tomorrow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। कल यानि सोमवार को प्रदेश में बारिश के आसार हैं। द्रोणिका के प्रभाव से आगामी तीन दिनों तक मौसम खुशनुमा होने की संभावना है। इस बीच लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। आज रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री बढ़ने की संभावना है। तेज धूप की वजह से पारा बढ़ रहा है।  मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छह मई से प्रदेश के एक-दो जगह पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है। इससे प्रदेश में मौसम खुशनुमा हो जाएगा। इन दिनों भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि एक द्रोणिका मेघालय से लेकर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित चक्रवती परिसंचरण झारखंड, उड़ीसा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और विदर्भ होते हुए मराठवाड़ा के ऊपर स्थित चक्रवती परिसंचरण तक औसत समुद्र से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थितहै। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम बदलेगा। साथ ही एक दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सबसे गर्म तिल्दा रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में 42.5, माना एयरपोर्ट में 42, बिलासपुर में 42.4, दुर्ग में 41.8 और राजनांदगांव में 42.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed