फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Heavy rain is expected in these areas of Chhattisgarh today,

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में आज भारी बारिश के आसार, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Tue, 16 Jul 2024 10:59 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 16 Jul 2024 10:59 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून सक्रिय हो गया है। बारिश की गतिविधि इन दिनों बढ़ी है, लेकिन आकलन के हिसाब से बारिश कम हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश में सामान्य से 27 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

विज्ञापन
CG Weather News: Heavy rain is expected in these areas of Chhattisgarh today,
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून सक्रिय हो गया है। बारिश की गतिविधि इन दिनों बढ़ी है, लेकिन आकलन के हिसाब से बारिश कम हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश में सामान्य से 27 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इसी क्रम में आज मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, एक जून से लेकर 15 जुलाई तक प्रदेश में 267.7 मिमी बारिश हुई है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। बुधवार से बस्तर क्षेत्र में बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के भी आसार हैं। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की भी संभावना है। इसके अलावा अब बारिश की गतिविधि में भी बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन


देश में एक जून 2024 से अब तक 248.5 मिमी औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से 14 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 404.7 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 129.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 192.3 मिमी, बलरामपुर में 327.9 मिमी, जशपुर में 233.5 मिमी, कोरिया में 234.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 192.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर जिले में 192.9 मिमी, बलौदाबाजार में 272.2 मिमी, गरियाबंद में 242.8 मिमी, महासमुंद में 198.3 मिमी, धमतरी में 218.8 मिमी, बिलासपुर में 317.2 मिमी, मुंगेली में 302.6 मिमी, रायगढ़ में 309.7 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 168.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 263.9 मिमी, सक्ती में 238.7 कोरबा में 371.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 316.3 मिमी, दुर्ग में 155.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 228.8 मिमी, राजनांदगांव में 189.4 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 217.8 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 175.0 मिमी, बालोद में 224.4 मिमी, बेमेतरा में 147.1 मिमी, बस्तर में 297.6 मिमी, कोण्डागांव में 220.9 मिमी, कांकेर में 234.9 मिमी, नारायणपुर में 288.2 मिमी, दंतेवाड़ा में 292.9 मिमी और सुकमा जिले में 402.5 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed