फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Clouds will rain heavily in central parts of Chhattisgarh today

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के मध्य भागों में आज जमकर बरसेंगे बादल, इन क्षेत्र में हल्की बारिश के आसार

Sat, 20 Jul 2024 10:31 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 20 Jul 2024 10:31 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून की गतिविधि सामान्य है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य क्षेत्र में अवदाब के कारण 21 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन
CG Weather News: Clouds will rain heavily in central parts of Chhattisgarh today
Chhattisgarh Rain - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून की गतिविधि सामान्य है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य क्षेत्र में अवदाब के कारण 21 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही एक-दो जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 20 जुलाई को अधिकांश जगहों पर बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही आज शनिवार को प्रदेश के मध्य भागों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में सक्रिय है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान इसके अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, एक अवदाब उत्तर पश्चिम और इससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी, ओडिशा और निकटवर्ती उत्तरी आंध्र प्रदेश तटों पर स्थित है। इसके उत्तर पश्चिम को ओर बढ़ने और 20 जुलाई की सुबह एक अवदाब के रूप में पूरी के पास ओडिशा तात को पार करने की संभावना है। इसके बाद यह ओडिशा और छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढेगा। यही वजह है कि प्रदेश के विभिन्न इलाकों में आज बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed