फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Chances of rain with thunder and lightning in Chhattisgarh

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, दो दिनों में बढ़ेगा पारा

Fri, 10 May 2024 11:01 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 10 May 2024 11:01 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। आज से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के एक दो जगहों पर बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की भी संभावना है।  

विज्ञापन
CG Weather News: Chances of rain with thunder and lightning in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। आज से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के एक दो जगहों पर बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की भी संभावना है।    
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 10 और 11 मई को अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। एक द्रोणिका उत्तर पश्चिमी राजस्थान के ऊपर स्थित चक्रवर्ती परिसंचरण से पश्चिम मध्य प्रदेश होते हुए पश्चिम विदर्भ तक औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसकी वजह से प्रदेश में नमी हवाओं का असर जारी है। इससे बारिश की संभावना बनी हुई है। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के एक-दो जगह पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही अंधड़ चलने की भी संभावना है। आने वाले शनिवार को प्रदेश में कई इलाकों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने के साथ ही बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। साथ ही गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। गुरुवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


प्रदेश में सबसे गर्म रायगढ़ जिला रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजनांदगांव 39,  बिलासपुर में 38.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed