{"_id":"664d7ed94042b503ff008f91","slug":"cg-weather-news-chances-of-rain-in-chhattisgarh-even-today-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश के आसार, कई जिलों में सुबह से छाए रहे बादल; पारा 43 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश के आसार, कई जिलों में सुबह से छाए रहे बादल; पारा 43 डिग्री के पार
Wed, 22 May 2024 10:43 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 22 May 2024 10:43 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज सुबह से ही बदल छाए हुए हैं। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। यहां भी एक-दो जगहों पर बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज सुबह से ही बदल छाए हुए हैं। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। यहां भी एक-दो जगहों पर बारिश के आसार हैं। प्रदेश में सबसे गर्म जिला डोंगरगढ़ रहा है। यहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया है। आज बुधवार को प्रदेश के पांचों संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। कहीं तेज हवाएं चलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही भरपूर मात्रा में नमी हवाओं के असर से प्रदेश में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावना बनी हुई है। साथ ही प्रदेश में गरज-चमक के साथ अंधड़ और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री रहा। वहीं बिलासपुर में 41.2, पेंड्रा में 40.6, दुर्ग में 43.6 और राजनांदगांव 42.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।