फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Chances of rain in all five divisions of Chhattisgarh

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग में आज बारिश के आसार, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल

Thu, 23 May 2024 10:55 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 23 May 2024 10:55 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में समुद्र से आ रही नमी और एक द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों के तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। आज गुरुवार को प्रदेश के एक दो जगहों पर बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
CG Weather News: Chances of rain in all five divisions of Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में समुद्र से आ रही नमी और एक द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों के तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। आज गुरुवार को प्रदेश के एक दो जगहों पर बारिश के आसार हैं। कई जिलों ने तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही हल्की बादल छाए हुए हैं। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बेमेतरा में 43.3 डिग्री दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी तीन दिनों में अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है इसके बाद अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि समुद्र तल से आ रही नवी दवाओं की वजह से प्रदेश में मौसम नाम है वातावरण नाम है साथ ही द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के एक दो जगह पर गलत चमक के साथ तेज हवा और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, आज प्रदेश के पांचों संभाग में बारिश के आसार हैं। बिलासपुर, रायपुर, बीजापुर, कांकेर, रायगढ़, नारायणपुर, बस्तर, सरगुजा और राजनांदगांव में बारिश की संभावना है। साथ ही कई जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती है। बुधवार को सुबह से ही धूप रहा। जैसे जैसे शाम होते गया, वैसे ही बारिश का मौसम बन गया। रायपुर में तेज हवाएं चली। इसके बाद एक दो जगहों पर झमाझम बारिश हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed