फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Chance of rain in Chhattisgarh, cloudy since morning

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के एक-दो जगहों पर बारिश के आसार, सुबह से छाए हुए हैं बादल, 2-3 डिग्री गिरेगा पारा

Tue, 07 May 2024 09:54 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 07 May 2024 09:54 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच बारिश की संभावना बनी हुई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
CG Weather News: Chance of rain in Chhattisgarh, cloudy since morning
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच बारिश की संभावना बनी हुई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके वजह से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट होने की संभावना है। वहीं सोमवार को डोंगरगढ़ गर्म रहा है। यहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवती परिसंचरण दक्षिण झारखंड और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण झारखंड से पश्चिम मध्य प्रदेश तक चक्रवर्ती परिसंचरण के ऊपर से समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बनी हुई है। समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर पूर्वी विदर्भ से लेकर तेलंगाना रायलसीमा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से दक्षिण तमिलनाडु तक एक ट्रफ हवा का विच्छेदन बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 
विज्ञापन


राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश की संभावना भी बनी हुई है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि समुद्र तल से नमी हवाओं का आगमन होने से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आगामी दो दिनों तक प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। इससे प्रदेश में दो से तीन डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट होने की भी संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस ड़ोंगरगढ़ में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। आज राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यहां सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed