फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Politics: Contesting MPs Arun Sao and Gomti Sai resigned

CG Politics: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सांसद अरुण साव और गोमती साय ने दिया इस्तीफा, बने रहेंगे MLA

Wed, 06 Dec 2023 02:38 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 06 Dec 2023 02:38 PM IST
सार

CG Politics: विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सभी सांसद आज बुधवार को सांसद पद से इस्तीफा दे रहे हैं। इस दौरान सांसद अरुण साव और सांसद गोमती साय आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पास अपना इस्तीफा सौंपने पहुंचे।

विज्ञापन
CG Politics: Contesting MPs Arun Sao and Gomti Sai resigned
सांसद अरुण साव और सांसद गोमती साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभ चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। इस चुनाव में बीजेपी ने कई सांसद को भी टिकट दिया था, जिसमें उन्होंने अपनी सीट पर जीत हासिल की है। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सभी सांसद आज बुधवार को सांसद पद से इस्तीफा दे रहे हैं। इस दौरान सांसद अरुण साव और सांसद गोमती साय आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पास अपना इस्तीफा सौंपने पहुंचे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसके बाद अपना-अपना इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने लोरमी विधानसभा सीट से सांसद अरुण साव को टिकट दिया था। सांसद साव ने इस सीट पर बीजेपी का परचम लहरा दिया है। वे इस सीट से जीत हासिल कर मुख्यमंत्री पद के रेस में हैं। इसलिए उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पास अपना इस्तीफा सौंफ दिया है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। फिर अपना इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में सांसद गोमती साय ने भी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। वो पत्थलगांव विधनासभा सीट से चुनाव लड़ी, जहां बीजेपी प्रत्याशी साय ने चुनाव जीतने में सक्षम रही। वो भी दिल्ली पहुंचकर आज बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पास अपना इस्तीफा सौंफ दी है। वहीं एक तरफ देखा जाए तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिला सशक्तिकरण को ओर फोकस जमाये हुए हैं। ऐसे में चर्चा है कि गोमती साय के इस इस्तीफा के बाद सीएम चहरे के लिए हल-चल तेज हो गया है। फिलहाल यह आने वाला दिन ही बताएगा कि छत्तीसगढ़ में कौन मुख्यमंत्री बन रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed