फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Politics: CM vishnudeo Sai comment on cg congress

CG Politics: 'कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर; सीएम साय ने बताया- जनता ने उसे चुनाव में क्यों नकारा?

Wed, 23 Sep 2026 07:24 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 23 Sep 2026 07:24 AM IST
सार

CG Politics: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस की नीतियों और संगठन के भीतर चल रही खींचतान को लेकर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री साय ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल से जुड़े सवाल पर कहा कि इससे पहले वे जब पंजाब के प्रभारी थे तब उनका विरोध हुआ था।

विज्ञापन
CG Politics: CM vishnudeo Sai comment on cg congress
सीएम विष्णुदेव साय, पूर्व सीएम भूपेश बघेल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

CG Politics: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस की नीतियों और संगठन के भीतर चल रही खींचतान को लेकर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री साय ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल से जुड़े सवाल पर कहा कि इससे पहले वे जब पंजाब के प्रभारी थे तब उनका विरोध हुआ था। अब वे असम में पहली बार प्रभारी बनकर गए हैं और वहां भी उनका विरोध हो रहा है। कांग्रेस को देखना चाहिए कि आखिर उसके संगठन के भीतर क्या हो रहा है? उसके नेताओं को अपने ही लोगों के बीच विरोध और अपमान का सामना क्यों करना पड़ रहा है?

विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि  कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। वह जनता से जो वादे करती है, उन्हें पूरा नहीं करती। यही कारण है कि जनता का कांग्रेस से लगातार विश्वास खोते जा रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता ने भी कांग्रेस के पांच वर्षों के शासन को देखा और उसके बाद अपना स्पष्ट निर्णय दिया। 
विज्ञापन


सीएम साय ने बताया- जनता ने कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में क्यों नकारा?
सीएम साय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई। इसके बाद लोकसभा चुनाव और नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी जनता ने कांग्रेस को नकार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता केवल वादों पर नहीं, बल्कि काम और परिणाम के आधार पर अपना निर्णय करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने गिरेबान में झांके कांग्रेस
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांके। अपने संगठन की स्थिति पर ध्यान दें। अपने ही नेताओं के बीच विरोध, अंतर्कलह और असंतोष की जो स्थितियां दिख रही हैं। कांग्रेस को सबसे पहले उनका समाधान करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed