फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: PM Modi will today virtually inaugurate  microbiology lab and  public health unit

CG: पीएम मोदी आज रायपुर के माईक्रोबायोलॉजी लैब और कोरबा के पब्लिक हेल्थ यूनिट का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण

Sun, 25 Feb 2024 01:10 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/कोरबा Published by: अमन कोशले Updated Sun, 25 Feb 2024 01:10 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 फरवरी को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी स्थित खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला के माईक्रोबायोलॉजी लैब का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। वर्चुअल कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन
CG: PM Modi will today virtually inaugurate  microbiology lab and  public health unit
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 फरवरी को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी स्थित खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला के माईक्रोबायोलॉजी लैब का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। वर्चुअल कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


इसके साथ ही पीएम मोदी प्रदेश के कोरबा ब्लाक स्थित पब्लिक हेल्थ यूनिट पताढ़ी का भी वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। कोरबा जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक बेहतर बनाने के लिए ब्लाक हेल्थ यूनिट का निर्माण कराया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पताढ़़ी में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत अधोसंरचना मिशन अंतर्गत निर्मित ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का ऑनलाइन वर्चुअल लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन


कोरबा जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक बेहतर बनाने के लिए ब्लाक हेल्थ यूनिट का निर्माण कराया गया है। ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट में ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को वह सभी उपचार और जांच की सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जो जिला मुख्यालय के अस्पतालों और निजी अस्पतालों में मिलती हैं। साथ ही बीमारियों और महामारी पर नजर भी रखी जाएगी, जिससे तत्काल बीमारी की रोकथाम की दिशा में पहल की जा सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन  रविवार 25 फरवरी को कोरबा  में अपरान्ह 3 बजे कर्मचारी राज्य बीमा निगम चिकित्सालय उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार  प्रधानमंत्री के द्वारा वर्चुअल  उद्धघाटन  किया जावेगा जिसमे केबिनेट मंत्री देवांगन शामिल होंगे । इसके बाद देवांगन शाम 4 बजे कोरबा से व्हाया  कटघोरा पाली  होकर रायपुर के लिए प्रस्थान कर  शाम 7 बजे रायपुर पहुँचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed