फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Nikay chunv 2025: Congress no moral right to issue charge sheet says BJP

CG Nikay: बीजेपी बोली- कांग्रेस को आरोप पत्र जारी करने का नैतिक अधिकार नहीं, इसलिये कर रही बुलडोजर का विरोध

Mon, 03 Feb 2025 04:10 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 03 Feb 2025 04:10 PM IST
सार

Chhattisgarh Nagriya Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी नितिन नबीन ने नगरीय निकाय चुनाव और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रायपुर संभाग की बैठक में कांग्रेस पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
CG Nikay chunv 2025: Congress no moral right to issue charge sheet says BJP
छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी नितिन नबीन बै - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh Nagriya Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी नितिन नबीन ने नगरीय निकाय चुनाव और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रायपुर संभाग की बैठक में कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आरोप पत्र जारी करने का नैतिक अधिकार ही नहीं है। उन्हें आरोप पत्र की जगह माफीनामा जारी करना चाहिए। 
विज्ञापन


नगरीय निकाय चुनाव संयोजक भूपेंद्र सवन्नी आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में होने वाले कई बड़े अपराध में कांग्रेसियों की संलिप्तता सामने आ रही है। विष्णुदेव साय सरकार में अपराधियों के अवैध कार्यों पर बुलडोजर चलेंगे। कांग्रेसी अपराधियों का घर बचाने के लिए आरोप पत्र में बुलडोजर का विरोध कर रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस के झूठे आरोपों को जानती है। छत्तीसगढ़ की जनता ने देखा है कि कैसे भूपेश शासन के पांच वर्षों में पीएससी में भ्रष्टाचार, शराब में भ्रष्टाचार, कोयले में भ्रष्टाचार, धान में भ्रष्टाचार और दवाई में भ्रष्टाचार करके कांग्रेसियों ने अपना घर भरा है। पिछले एत वर्ष में तो विष्णु देव साय सरकार ने लगातार दोषी भ्रष्टाचारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की है। आज कांग्रेस शासनकाल के भ्रष्ट अधिकारी,नेता और पूर्व मंत्री जेल में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश प्रभारी श्री नितिन नबीन ने निकाय व पंचायत चुनावों के संदर्भ में आवश्यक रणनीति पर चर्चा की और उपस्थित सभी लोगों से नगरीय निकाय  एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संदर्भ में जानकारी भी ली। श्री नबीन ने बैठक में कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर पार्टी कार्यकर्ता घर-घर दस्तक दें और पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम फहराने के संकल्प के सथ  भाजपा के पक्ष में शत-प्रतिशत नतीजे लाकर एक मिसाल कयम करने में परिश्रम की पराकाष्ठा करें। श्री नबीन ने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा के प्रति अभूतपूर्व विश्वास का वातावरण परिलक्षित हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed