फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG NEWS Somewhere in Chhattisgarh delivery took place on the road somewhere an elephant created a ruckus

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में कहीं सड़क पर हुई डिलीवरी, कहीं हाथी ने मचाया तांडव, किसी ने मौत को लगाया गले

Wed, 03 Apr 2024 02:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 03 Apr 2024 02:37 PM IST
सार

अम्बिकापुर में सोनोग्राफी कराकर घर जाने शहर के खरसिया चौक के पास बस का इंतजार कर रही महिला का सडक़ पर ही डिलीवरी हो गया। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है।

विज्ञापन
CG NEWS Somewhere in Chhattisgarh delivery took place on the road somewhere an elephant created a ruckus
महिला ने बच्ची को दिया जन्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अम्बिकापुर में सोनोग्राफी कराकर घर जाने शहर के खरसिया चौक के पास बस का इंतजार कर रही महिला का सडक़ पर ही डिलीवरी हो गया। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है। डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन

 

दरसअल अंबिकापुर शहर में दर्जनों सोनोग्राफी मशीन संचालित हैं। लेकिन ऐसे सभी संस्थानों में डिलिवरी का सही समय नही बताने की वजह से इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। जहा आज बतौली विकासखंड के मानपुर से एक परिवार से गर्भवती महिला अपने परिजनों के साथ सोनोग्राफी करवाने के लिए अंबिकापुर पहुंची थी। जहां प्राइवेट सोनोग्राफी सेंटर के द्वारा डेट नही होने की वजह से वापस घर जाने की सलाह दे दी गई थी। जिसके बाद उक्त महिला अपने परिजनों के साथ खरसिया नाका पहुंचकर घर वापस लौटने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। 

विज्ञापन

 

दर्द बढ़ने से परिजनों के द्वारा फल दुकान के निचे जमीन पर लेटा दिया गया। इसी बीच फल दुकान के सामने गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दे दिया हैं। वह स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल एंबुलेंस को फोन कर बुलाया गया। इसके बाद एंबुलेंस के द्वारा गर्भवती महिला और बच्ची को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बहरहाल इस तरह की लापरवाही ने शहर में संचालित सोनोग्राफी सेंटरों पर भी सवाल खड़ा कर दिया हैं। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस पर क्या कार्रवाई करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

CG NEWS Somewhere in Chhattisgarh delivery took place on the road somewhere an elephant created a ruckus
शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर की आत्महत्या
कोरबा में एक शराबी ने घर पर म्यार में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक 40 वर्षीय अशोक यादव ने एक घातक कदम उठा है। घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रवाना किया। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती सागर पर निवासी अशोक यादव बढ़ाई का काम करता था छोटे-मोटे काम लेकर पैसा कमाता था लेकिन उसे पैसे को वह शराब पीकर उड़ा देता था अशोक यादव शराबी किस्म का था शुरू से जो भी काम कर कमाता था उसे शराब में ही खर्च कर डालता था इसे देखते हुए उसकी पत्नी ने परिवार का भरण पोषण करने का जिम्मा उठाया और उसने रोजी मजदूरी कर अपने तीन बच्चों का परवरिश कर रही है।

बुधवार की सुबह 10:00 बजे लगभग अशोक यादव की पत्नी घर पर काम करने के बाद अपने काम पर जा रही थी इस दौरान अशोक ने शराब पीने के नाम से पैसे मांगे उसकी पत्नी के पास पैसे नहीं थे उसने कहा कि कम से वापस लौट के बाद पैसे दे दूंगी लेकिन उसे सब्र नहीं हुआ और उसकी पत्नी के आते तक उसकी लाश घर पर फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिली। मृतक अशोक यादव के परिजन रामभुवन यादव ने बताया कि बच्चे स्कूल गए हुए थे वही पति-पत्नी ही घर पर थे जब उसकी पत्नी चिक पुकार मचाने लगी तब मौके पर पहुंचे इस दौरान अशोक फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इसकी सूचना तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को दी गई जहां पुलिस मौके पर पहुंचे शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया।

बताया जा रहा है कि मृतक अशोक यादव के दो लड़की और दो लड़का है जिसमें एक बड़ी लड़की 15 साल की ठीक 1 साल पहले इसी माह उसने भी घर पर फांसी लगाकर जान दे दी थी इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल इस पूरे मामले में कोतवाली थाना पुलिस में मार्ग कम कर जांच कार्यवाही शुरू कर दिया और यह जानने में जुटी हुई है कि अशोक ने कब कैसे और किन परिस्थितियों में यह घातक कदम उठा है।

CG NEWS Somewhere in Chhattisgarh delivery took place on the road somewhere an elephant created a ruckus
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सक्ती में बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट

सक्ती जिले के ग्राम खम्हारदिह की रहने वाली बुजुर्ग महिला सहोदरा बाई चंद्रा से घरेलू विवाद को लेकर घर के अंदर घुसकर मारपीट की गई और मोटर साइकिल को तोड़ फोड़ किया गया है। मामले में जैजैपुर पुलिस ने दो आरोपी कोशल चंद्रा और नरेश चंद्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जैजैपुर थाना प्रभारी ललित चंद्रा ने बताया की पीड़ित बुजुर्ग महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपने दमाद के घर में रही है। 24 मार्च को गांव के रहने वाले कोशल चंद्रा और नरेश चंद्रा गली गलौच करते हुए घर के अंदर घुसे और घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा करते हुए, दमाद दिलीप चंद्रा के साथ हाथ मुक्के से मारपीट की गई है। जिससे शरीर में चोट आई है। घर में रखे मोटर साइकिल को तोड़ फोड़ कर नुकसान पहुंचा है।

जांच पड़ताल में पुलिस जुटी और आरोपियों की पता तलाश में जुटी हुई थी। सूचना मिली की आरोपी कौशल और नरेश गांव में होने पर पुलसि टीम भेजा गया। जहां दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने बुजुर्ग महिला और उसके दमाद के साथ मारपीट और गाली गलौज करने का जुर्म स्वीकार किया है। दोनों आरोपियों का कृत्य अपराध धारा का पाया गाय। जिसपर दोनो आरोपी कौशल चंद्रा (25)और नरेश चंद्रा (19) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

CG NEWS Somewhere in Chhattisgarh delivery took place on the road somewhere an elephant created a ruckus
हाथी ने महिला को उतारा मौत के घाट - फोटो : अमर उजाला
बलरामपुर रामानुजगंज में हाथी के कुचलने से महिला की मौत 

बलरामपुर रामानुजगंज वन परिक्षेत्र रामानुजगंज के अंतर्गत ग्राम चिनिया शिवपुरी जंगल में पूर्व महिला सरपंच घर से करीब 1 किलोमीटर दूरी में जंगल में महुआ बिने मंगलवार के सुबह 8 बजे के करीब गई थी। वहीं अन्य लोग भी महुआ बीनने गए थे इसी दौरान हाथियों के झुंड के चपेट में महिला के आने से महिला को कुचलकर मार डाला। महिला के शव मंगलवार के देर शाम 7:30 बजे करीब ग्रामवासियों के द्वारा सामूहिक रूप से खोजने  दौरान मिल पाया। घटना की सूचना पर दिया को विवेकानंद झा उपवनमंडला अधिकारी अशोक तिवारी, रेंजर संतोष पांडे सहित वन अमला मौके पर पहुंचा। मृतका के परिजनों को वन विभाग के द्वारा तात्कालिक ₹25000 की सहायता राशि प्रदान की गई।

पूर्व सरपंच कलावती देवी पति लक्ष्मण सिंह मंगलवार के सुबह 8 बजे के करीब अपने घर से दक्षिण की ओर करीब 1 किलोमीटर दूरी पर महुआ बिनने गई थी वहीं अन्य लोग भी महुआ बिनने गए थे जब लोगों को पता चला कि इस रास्ते से हाथी गुजारा है तो सब वहां से धीरे-धीरे चल दिए वहीं कलावती महुआ बिनते रही जो हाथी के के चपेट में आ गई।हाथी ने महुआ बिनने के स्थल से करीब 100 मीटर के दूरी पर घसीटते हुए महिला को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई महिला को महुआ बिनने के बाद शाम को 3 बजे तक घर लौट जाना था जब वह घर नहीं लौटी तो पति लक्ष्मण सिंह एवं अन्य लोग खोजने गए तो पता नहीं चल पाया इसके बाद शाम 6 बजे से ग्रामवासी खोजना शुरू किया तो 7:30 के करीब महिला का शव महुआ बिनन गए पेड़ से 100 मीटर की दूरी पर झाड़ी में मिला। जिसकी तत्काल सूचना वन विभाग को की गई। घटनास्थल डीएफओ विवेकानंद उपवन मंडल अधिकारी अशोक तिवारी रेंजर संतोष पांडे सहित वन अमला पहुंचा मृतका के परिजनों को तात्कालिक ₹25000 की सहायता राशि वन विभाग की ओर से प्रदान की गई।

CG NEWS Somewhere in Chhattisgarh delivery took place on the road somewhere an elephant created a ruckus
घटना में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

कोरबा में  एसी गैस सिलेंडर फटने से युवक की मौत 

कोरबा में बड़ी घटना सामने आई है जिसमें एसी गैस सिलेंडर फटने से एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है इस घटना के बाद इलाके में हड़कप मच गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई जहां पुलिस मौके पर पहुंचे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए घायल को अस्पताल के लिए रवाना किया।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पवन टॉकीज़ के पास की है जब बाइक सवार संजय पटेल और उसका साथी कौशिक सेठी हादसे का शिकार हो गया जहां संजय पटेल की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही उसका साथी घायल हो गया जिसका उपचार जारी है।

घायल कुसमुंडा निवासी कौशिक सेठी ने बताया कि मृतक संजय पटेल कुचैन का निवासी है। संजय पटेल के घर का एसी खराब हो गया था इसके बाद संजय एसी का सिलेंडर निकाल कर गैस भरवाने दोनों कोरबा बुधवार दोपहर 2:00 बजे लगभग कोरबा पवन टॉकीज़ के पास पहुंचे जहां गैस सिलेंडर में गैस डलवाने के बाद वापस घर लौट रहे थे इस दौरान रास्ते में धूप अधिक लगने के कारण सड़क किनारे चश्मा दुकान में खरीदारी करने रुक गए जहां बाइक से दोनों उतरे और गैस सिलेंडर को कौशिक सेठी को अपने हाथ में रखा ही था कि अचानक ब्लास्ट हो गया और सामने खड़े संजय पटेल के चेहरे पर गंभीर छोटे आई।

ब्लास्ट के धमाके के बाद इलाके में हड़कप मच गया राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई लोग भागने लगे संजय खून से लटपट सड़क पर पड़ा हुआ था और उसे भी छोटे आई कुछ समझ नहीं आ रहा था। देखते ही देखते राहगीरों के भीड़ एकत्रित हो गई और तत्काल इसकी सूचना 112 और कोतवाली थाना पुलिस को दी गई जहाँ तत्काल दोनों को अस्पताल के लिए रवाना किया गया जहां संजय पटेल को डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया वही कौशिक का इलाज अस्पताल में जारी है।

इस मामले में निजी अस्पताल में सिविल लाइन थाना पुलिस को मेमो भेजा है जहां सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।






 

CG NEWS Somewhere in Chhattisgarh delivery took place on the road somewhere an elephant created a ruckus
शव दफनाने को लेकर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
धमतरी में शव दफनाने को लेकर हंगामा

धमतरी जिले के ग्राम पोटियाडीह में गांव वालों को बिना जानकारी दिए शव दफनाने को लेकर हंगामा हो गया। वही सुचना पर एसडीएम धमतरी और अर्जुनी थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे थे वही ग्रामीण शव को बाहर निकलवाने के लिए अड़ गए थे।

पुलिस द्वारा समझाइस के बाद ग्रामीणों ने हंगामा शांत किया। बताया जा रहा है कि ग्राम पोटियाडीह निवासी आजू यादव को किसी कारण से परिवार सहित समाज से अलग कर दिया गया था। जिसके मौत के बाद परिजनों ने कुछ लोगों के साथ उनके शव को शमशान घाट में लाकर दफना दिया और वंहा से चले गए। जिसकी जानकारी ग्रामीणों को नही थी।

वहीं जानकारी होने पर गांव के लोग शमशान घाट के पास इकठ्टा हो गए।ग्रामीणों का कहना है कि शमशान घाट में किसे दफनाया गया है इसके बारे में किसी को जानकारी नही है।कहा कि शव को बाहर निकालने के बाद भी पता चल पायेगा कि किसे यंहा लाकर दफनाया गया है। वही इसके साथ ही वहां उपस्थित बजरंग दल द्वारा हमनाम चालीसा भी पढ़ा गया और प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस और वहां मौजूद लोगों के बीच वादविवाद भी हुआ। बहरहाल पुलिस का कहना है कि दफनाए गए व्यक्ति की पहचान हो गई है,जिस पर हंगामा शांत हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed