फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG news: Passenger bus fares hiked during festive season 2026

सीजी: त्योहारी सीजन में बढ़ा यात्री बसों का किराया; लोग बोले- ये सही नहीं है सरकार, जनता की जेब पर दोहरी मार

Sat, 17 Oct 2026 03:03 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 17 Oct 2026 03:03 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में त्योहारी सीजन में यात्री बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। इससे आम जनता बेहद परेशान हैं। त्योहार का समय होने से व्यवसाय समेत अन्य कार्यों को लेकर लोग एक शहर से दूसरे में शहर में आना-जाना करते हैं। ऐसे समय में बस का किराया बढ़ा देने से आम जनता आक्रोशित हैं।

विज्ञापन
CG news: Passenger bus fares hiked during festive season 2026
अमर उजाला से लोगों ने की बातचीत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ में त्योहारी सीजन में यात्री बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। इससे आम जनता बेहद परेशान हैं। त्योहार का समय होने से व्यवसाय समेत अन्य कार्यों को लेकर लोग एक शहर से दूसरे में शहर में आना-जाना करते हैं। ऐसे समय में बस का किराया बढ़ा देने से आम जनता आक्रोशित हैं। वहीं विपक्ष में बैठी कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों ने भी सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किये हैं। 

विज्ञापन



अमर उजाला ने बस किराये में वृद्धि को लेकर आम जनता से उनकी राय ली। इस दौरान लोग गुस्से में नजर आये। लोगों ने कहा कि की वर्तमान समय में त्योहार चल रहा है और ऐसे मौजूदा दौर में राज्य सरकार ने बस किराया बढ़ाकर ठीक नहीं किया है। एक तो महंगाई से ऐसे ही परेशान हैं। दूसरी ओर बस किराया बढ़ाकर सरकार ने हमारी जेब पर दोहरी मार दी है। कुछ लोगों ने कहा कि त्योहार के बाद किराया बढ़ाया जाना चाहिये था। रायपुर से जगदलपुर का किराया पहले 600 था। अब 900 से लेकर 1200 देना पड़ रहा है। 
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन



एक साल में दूसरी बार बढ़ाया बस किराया
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने आम जनता, मजदूरों, किसानों और छात्रों की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है। एक साल के भीतर दूसरी बार बस किराए में भारी वृद्धि कर साधारण बसों का किराया 75 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। स्लीपर, एसी, सेमी-स्लीपर से लेकर लग्जरी बसों तक का सफर अब आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुका है। महतारी वंदन के नाम पर 1000 की पब्लिसिटी करने वाली सरकार अब किराए के रूप में हर परिवार से हजारों रुपये वसूल रही है।


1.75 रुपये प्रति किलोमीटर बढ़ा किराया
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की नई अधिसूचना के बाद प्रदेश में साधारण बसों का किराया 1.25 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। प्रति किलोमीटर 50 पैसे यानी लगभग 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने से लंबी दूरी के यात्रियों सहित दैनिक यात्रियों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।







Read More: छत्तीसगढ़: इन चार शहरों में चलेंगी 240 पीएम ई-बसें: यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधायें, जानें स्टॉपेज



बस श्रेणियों के अनुसार नई दरें
परिवहन विभाग की जारी अधिसूचना के मुताबिक साधारण बसों में शुरुआती पांच किलोमीटर का किराया 10 रुपये निर्धारित किया गया है और इसके आगे 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान करना होगा। इसी तरह डीलक्स बसों में पहले पांच किलोमीटर के लिए 12 रुपये और उसके बाद 2.20 रुपये प्रति किलोमीटर की दर तय की गई है। डीलक्स एसी स्लीपर और सेमी-स्लीपर बसों का किराया 3.20 रुपये प्रति किलोमीटर तय हुआ है। वोल्वो और सुपर लग्जरी एसी बसों में यात्रा के लिए 3.30 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान करना पड़ेगा। इसके अलावा रात के समय चलने वाली साधारण बस सेवाओं में यात्रियों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

विभिन्न शहरों का बदला किराया
नई दरों के लागू होने के बाद बेमेतरा से रायपुर का किराया पहले के लगभग 70 रुपये से बढ़ाकर अब करीब 125 रुपये कर दिया गया है। बेमेतरा से दुर्ग जाने वाले यात्रियों को पहले लगभग 80 रुपये देने पड़ते थे, जो अब बढ़कर 120 से 125 रुपये हो गए हैं। बेमेतरा से कवर्धा का किराया 70 रुपये से बढ़कर 80 से 85 रुपये तथा भाटापारा का किराया करीब 60 रुपये से बढ़कर लगभग 80 रुपये हो गया है। बेमेतरा से बिलासपुर के किराए की गणना नई प्रति किलोमीटर दर के आधार पर होगी। इस किराए में बढ़ोतरी से नौकरी, पढ़ाई और व्यापार के सिलसिले में रोज सफर करने वाले लोगों की मासिक लागत काफी बढ़ गई है।

रियायत और प्रशासनिक निर्देश
अधिसूचना में समाज के विशेष वर्गों के लिए किराए में छूट का प्रावधान रखा गया है। इसमें दृष्टिहीन, गंभीर रूप से दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, एचआईवी पीड़ित और अन्य अधिसूचित श्रेणियों के यात्री शामिल हैं। हालांकि आम यात्रियों को नई बढ़ी हुई दरों के अनुसार ही किराया चुकाना होगा। बेमेतरा के जिला परिवहन अधिकारी किशन लाल माहौर ने बताया कि नई किराया दरें लागू कर दी गई हैं। उन्होंने बस संचालकों को अपनी बसों में नई किराया सूची स्पष्ट रूप से चस्पा करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed