{"_id":"698f3364d5dc9ad7690d5dc3","slug":"cg-news-paddy-difference-amount-will-be-paid-on-holi-in-chhattisgarh-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: होली से पहले किसानों के आंगन में बरसेगा खुशियों का गुलाल, आलोक ने जताया सीएम साय और पूरी कैबिनेट का आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: होली से पहले किसानों के आंगन में बरसेगा खुशियों का गुलाल, आलोक ने जताया सीएम साय और पूरी कैबिनेट का आभार
Fri, 13 Feb 2026 07:55 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 13 Feb 2026 07:55 PM IST
सार
CG News: छत्तीसगढ़ बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
CG News: छत्तीसगढ़ बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने राज्य के लाखों किसानों को होली पर्व से पहले धान की अंतर राशि (3100 रुपये प्रति क्विंटल के मान से) का एकमुश्त भुगतान करने के फैसले को ऐतिहासिक और किसान हितैषी करार दिया।
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि कैबिनेट के निर्णय अनुसार, राज्य के 25 लाख 24 हजार 339 किसानों को होली पर्व से पहले अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में प्रदेश में रिकॉर्ड 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। सरकार केवल धान नहीं खरीद रही, बल्कि किसानों के पसीने की एक-एक बूंद की कीमत चुकाकर उनके पुरुषार्थ का सम्मान कर रही है।
विज्ञापन
'प्रदेश का 'अन्नदाता' ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता'
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व वाली सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रदेश का 'अन्नदाता' ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। होली से पहले एकमुश्त भुगतान का निर्णय किसानों के जीवन में न केवल आर्थिक संबल लाएगा, बल्कि उनके उत्सव के उल्लास को दोगुना कर देगा। मुख्यमंत्री का यह कथन कि "किसानों की मुस्कान ही सरकार की सबसे बड़ी पूंजी है", भाजपा की सेवा भावना को दर्शाता है।
विज्ञापन
बनेगा 'कृषि प्रधान' से 'कृषि समृद्ध' राज्य
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछली सरकारों के विपरीत, साय सरकार ने किसानों को किस्तों के इंतजार से मुक्ति दिलाकर 3100 रुपये प्रति क्विंटल का वादा निभाकर अपनी विश्वसनीयता पर मुहर लगाई है। भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री और पूरी कैबिनेट का आभार व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि यह कदम छत्तीसगढ़ को 'कृषि प्रधान' से 'कृषि समृद्ध' राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।