{"_id":"66ae604dff85d2f8d704c5c4","slug":"cg-news-now-you-can-easily-get-building-construction-permit-and-regularization-know-here-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: अब आसानी से करा सकेंगे भवन निर्माण अनुज्ञा और नियमितिकरण; साफ्टवेयर का होगा सरलीकरण, जानें कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: अब आसानी से करा सकेंगे भवन निर्माण अनुज्ञा और नियमितिकरण; साफ्टवेयर का होगा सरलीकरण, जानें कैसे
Sat, 03 Aug 2024 10:22 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 03 Aug 2024 10:22 PM IST
सार
आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने आज शनिवार को न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन में नगर और ग्राम निवेश विभाग की समीक्षा की।
विज्ञापन
आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने ली बैठक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG News: building construction, CG Housing and Environment Minister, OP Choudhary, CG News: building construction, CG Housing and Environment Minister, OP Choudhary, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने आज शनिवार को न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन में नगर और ग्राम निवेश विभाग की समीक्षा की। बैठक में सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री चौधरी ने विभागीय समीक्षा बैठक में आवासीय कालोनियों के विकास अनुज्ञा, नियमितिकरण, विकास योजना तथा भवन निर्माण अनुज्ञा में सरलीकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने ऑनलाइन प्रक्रिया में आ रही कठिनाइयों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस समस्या को देखते हुए साफ्टवेयर में सरलीकरण करते हुए समस्त कार्यालय प्रमुखों को प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया।
मंत्री ओपी चौधरी ने संचालक सौरभ कुमार को यह निर्देशित किया कि समस्त अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय में कार्यालय में उपस्थित रहकर आमजनों के प्रकरणों का निराकरण करें। कार्यो में पारदर्शिता एवं तत्परता दिखनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मिलने के समय का निर्धारण कर इसकी सूचना कार्यालय के सूचना पटल पर अवश्य लगाए।
मंत्री ने नए जिलों में कार्यालयों की स्थापना एवं कर्मचारियों के पद सरंचना के पुनःनिर्धारण पर भी चर्चा की गई। साथ ही राज्य के प्रमुख जिले रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव जैसे बड़े शहरों में कर्मचारियों-अधिकारियों के पद सरंचना में वृद्धि करने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की उचित व्यवस्था से आमजनों के प्रकरणों का निराकरण सुगमता से समय-सीमा पर किया जा सकता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर आवास एवं पर्यावरण की सचिव आर. संगीता, नगर और ग्राम निवेश विभाग के संचालक सौरभ कुमार, अपर संचालक संदीप बांगड़े सहित समस्त क्षेत्रीय कार्यालयों के प्रमुख अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।