फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Movie 'The Sabarmati Report' tax free in Chhattisgarh, know  cabinet meeting decisions

CG News: छत्तीसगढ़ में मूवी 'द साबरमती रिपोर्ट' टैक्स फ्री घोषित, जानें साय कैबिनेट बैठक के अहम फैसले

Mon, 30 Dec 2024 06:43 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 30 Dec 2024 06:43 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक ली।

विज्ञापन
CG News: Movie 'The Sabarmati Report' tax free in Chhattisgarh, know  cabinet meeting decisions
सीएम विष्णुदेव साय ने आज सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक ली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक ली। इसमें कई अहम महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें मंत्रिपरिषद ने चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर शासन की एक्शन टेकन रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखने का निर्णय लिया। बालीवुड फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री घोषित करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


यहां जानें साय कैबिनेट बैठक के अहम फैसले- 

मुख्यमंत्री ने फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री घोषित किया है, जिसके परिपालन में फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' के प्रदर्शन पर प्रवेश के लिये देय राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) के समतुल्य धनराशि की प्रतिपूर्ति किये जाने का अनुमोदन किया गया। 
विज्ञापन


खरीफ विपणन वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के विकेन्द्रीकृत उपार्जन योजना में धान एवं चावल परिवहन की दर के लिए 'राज्य स्तरीय समिति' की अनुशंसा दर स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राइस मिलों को लंबित प्रोत्साहन राशि की द्वितीय किश्त प्रदाय किये जाने का निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed