{"_id":"660e40bc81d37f1c6b00e6c9","slug":"cg-news-former-rajya-sabha-mp-prabhat-jha-met-cm-sai-discussed-strategy-for-lok-sabha-elections-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने की सीएम साय से मुलाकात, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने की सीएम साय से मुलाकात, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा
Thu, 04 Apr 2024 11:25 AM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:25 AM IST
सार
बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने बीती रात मुख्यमंत्री निवास में सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस दौरान समसामयिक विषयों पर बातचीत हुई।
विज्ञापन
पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने बीती रात मुख्यमंत्री निवास में सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने बीती रात मुख्यमंत्री निवास में सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस दौरान समसामयिक विषयों पर बातचीत हुई। इसके अलावा लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर भी चर्ची हुई। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने उन्हें शाल और बस्तर की कलाकृति देकर सम्मानित किया।
प्रभात झा का छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ की मीडिया से गहरा नाता रहा है। वे अविभाजित मध्य प्रदेश के भाजपा मीडिया प्रभारी रह चुके हैं। बाद में मध्य प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व का भी निर्वहन कर चुके हैं। भाजपा के मुखपत्र "कमल सन्देश" के संपादक रहे झा से मुख्यमंत्री साय ने कई पुराने अवसरों की स्मृतियां साझा की।