फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Deputy CM vijay Sharma reached Silger den of Naxalites, said- Development camps of Bastar will not st

CG News: नक्सलियों के मांद सिलगेर पहुंचे डिप्टी CM शर्मा, कहा- बस्तर के विकास कैंप किसी के रोके नहीं रुकेंगे

Sun, 04 Feb 2024 03:08 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 04 Feb 2024 03:08 PM IST
सार

गृहमंत्री विजय शर्मा एक दिवसीय बस्तर प्रवास में सुकमा जिले के सिलगेर कैंप पहुंचे। नक्सलियों की मांद सिलगेर कैंप में जवानों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों से मुलाकात कर बातचीत की।

विज्ञापन
CG News: Deputy CM vijay Sharma reached Silger den of Naxalites, said- Development camps of Bastar will not st
नक्सलियों के मांद सिलगेर पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गृहमंत्री विजय शर्मा एक दिवसीय बस्तर प्रवास में सुकमा जिले के सिलगेर कैंप पहुंचे। नक्सलियों की मांद सिलगेर कैंप में जवानों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों से मुलाकात कर बातचीत की। उपमुख्यमंत्री शर्मा जवानों से रूबरू हुए और उनका जोश देखकर गदगद हो गए। उन्होंने मुठभेड़ में शामिल और नवीन कैंप बनाने में लगे सभी जवानों का उत्साहवर्धन किया। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता को नक्सल समस्या से मुक्ति दिलाने, क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास के लिए हमारे सुरक्षा बलो के जवान संकल्पित हैं। घटना के बाद भी हमारे जवानों के हौसले नही टूटे हैं। वे दुगुने जोश से सुरक्षा और शांति स्थापित करने में लग गए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जवानों के हौसले बुलंद है। हम नई योजना के साथ इस क्षेत्र में विकास के कैंप स्थापित करने जा रहे हैं। इस कैंप के माध्यम से हम क्षेत्र के सभी ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाएंगे। हम सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान कार्ड, आंगनबाड़ी, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र, पेयजल, सड़क, अधोसंरचना, मोबाइल टावर, हर बसाहट में टीवी सेट और डीटीएच दिया जाएगा। यहां स्थापित होने वाला कैंप विकास का कैंप साबित होगा।  शासकीय योजनाओं का लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा। 
विज्ञापन


गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों का विकास चाहती है, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों का भी विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास के कैंप किसी के रोके नहीं रुकेंगे। बस्तर में विकास को बाधित करने वाले सभी ताकतों को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम शर्मा के सिलगेर पहुंचने पर ग्रामीणों और बच्चों ने स्वागत किया। बच्चों ने सुंदर स्वागत गीत भी गाये।  स्कूली बच्चों से बारी-बारी से परिचय दिए और बच्चों से बातचीत करते हुए कहा आप सभी हमारे देश के और बस्तर के भविष्य हैं। आप सभी पढ़ लिखकर उच्चे पदों पर पहुंचे। उन्होंने कि बस्तर के बच्चे भी डॉक्टर और कलेक्टर बनना चाहते हैं। हम चाहते है कि बच्चे पढ़ लिख कर ऊंचे पदों पर पहुंचे, जिससे बस्तर में नक्सलवाद खत्म होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed