फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Deputy CM Sao inaugurated works worth Rs 14 crore in 4 urban bodies

डिप्टी सीएम साव ने किया 4 नगरीय निकायों में 14 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण: बृजमोहन बोले-तेजी से हो रहे विकास

Mon, 23 Dec 2024 09:11 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 23 Dec 2024 09:11 PM IST
सार

CG News: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने रायपुर के आरंग के निकायों में 14 करोड़ 34 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

विज्ञापन
CG News: Deputy CM Sao inaugurated works worth Rs 14 crore in 4 urban bodies
भूमिपूजन करते मंत्री अरुण साव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने रायपुर के आरंग के निकायों में 14 करोड़ 34 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने आरंग नगर पालिका में तीन करोड़ दस लाख रुपए के 13, मंदिरहसौद नगर पालिका में 50 लाख 44 हजार रुपए के छह, चंदखुरी नगर पंचायत में दो करोड़ आठ लाख रुपए के सात और समोदा नगर पंचायत में 49 लाख 18 हजार रुपए के एक कार्य का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री साव ने आरंग नगर पालिका में दो करोड़ 74 लाख रुपए के 26, मंदिरहसौद नगर पालिका में दो करोड़ 55 लाख 47 हजार रुपए के 37, चंदखुरी नगर पंचायत में एक करोड़ 76 लाख रुपए के दस और समोदा नगर पंचायत में एक करोड़ 12 लाख रुपए के 15 कार्यों का भूमिपूजन भी किया। 

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री साव ने इस दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में मोदी की गारंटी और सुशासन लेकर आई है। आरंग क्षेत्र के साथ ही पूरे प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास और किसानों के हित में राज्य शासन के किए जा रहे प्रमुख कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष में आरंग विकासखंड के चार नगरीय निकायों चंदखुरी, समोदा, आरंग और मंदिरहसौद में नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से कुल 174 करोड़ 72 लाख रुपए के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। क्षेत्र में विकास के ये कार्य आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि पिछले एक वर्ष में क्षेत्र के शहरों और गांवों के विकास में तेजी आई है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सभी वर्गों के विकास और कल्याण के लिए सक्रियता से काम कर रही है। उन्होंने आरंग में व्यवहार न्यायालय की स्थापना के लिए उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री श्री अरुण साव को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार राज्य के विकास के लिए तेजी से काम कर रही है। उन्होंने आज लोकार्पित तथा भूमिपूजन किए गए कार्यों के लिए चारों नगरीय निकायों के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। आरंग बस स्टैंड में आयोजित लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में एसडीएम पुष्पेन्द्र शर्मा, तहसीलदार सीता शुक्ला और पूर्व विधायक संजय ढीढी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और आरंग, मंदिरहसौद, चंदखुरी और समोदा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed