{"_id":"65f2894956c008f59c0d4f1b","slug":"cg-news-cm-vishnudev-sai-will-participate-in-the-programs-organized-in-raipur-and-mohla-manpur-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: सीएम साय रायपुर और मोहला में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: सीएम साय रायपुर और मोहला में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
Thu, 14 Mar 2024 10:53 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 14 Mar 2024 10:53 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 14 मार्च को राजधानी रायपुर और जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार, 14 मार्च को सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 11 बजे पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद सीएम दोपहर 12:15 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12:45 बजे वागीनसुर मार्ग शासकीय हेलीपेड मोहला पहुंचेंगे और दशहरा मैदान मोहला में दोपहर 12:50 बजे से आयोजित विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री साय मोहला से दोपहर 2:20 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2:50 बजे रायपुर लौट आएंगे।
विज्ञापन
सीएम साय शाम 4:15 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर शाम 4:30 बजे पीटीएस माना कैम्प पहुंचेंगे और वहां आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024 के समापन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 6:10 बजे राज्य सैनिक बोर्ड परिसर शास्त्री चौक में नवनिर्मित सैनिक विश्राम गृह परिसर का लोकार्पण करेंगे और कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री निवास लौट आएंगे।
विज्ञापन