फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: CM Vishnu Deo will release Mahtari Vandan Yojana 32th installment today

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी: सीएम विष्णुदेव आज जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त

Thu, 08 Oct 2026 11:43 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 08 Oct 2026 11:43 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज गुरुवार को दुर्ग में होने वाले कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात देंगे। वे रिमोट बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त महिलाओं के खाते में सीधे ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे। इसके तहत प्रदेश की 67 लाख 38 हजार 217 महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 632 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

विज्ञापन
CG News: CM Vishnu Deo will release Mahtari Vandan Yojana 32th installment today
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज गुरुवार को दुर्ग में होने वाले कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात देंगे। वे रिमोट बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त महिलाओं के खाते में सीधे ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे। इसके तहत प्रदेश की 67 लाख 38 हजार 217 महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 632 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन




सीएम साय ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महतारी वंदन योजना इस दिशा में बड़ा बदलाव ला रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज और राज्य की प्रगति तब तक नहीं हो सकती, जब तक महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और सामाजिक रूप से मजबूत न किया जाये। ऐसे में यह योजना महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ ही उनके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को और ज्यादा मजबूत कर रही है। प्रदेश की माताओं और बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। 
विज्ञापन



योजना के तहत प्रारंभ से लेकर अब तक प्रदेश के महतारियों को 31 किश्तों में 20075.71 करोड़ रुपये सीधे महिलाओं के बैंक खातों में डाले जा चुके हैं। आज सात अक्बूर को 32वीं किस्त के साथ हितग्राहियों को 20708.11 करोड़ का भुगतान किया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या है योजना का उद्देश्य?
बीजेपी सरकार प्रदेश की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये यह योजना चला रही है। विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महिलाओं की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। ताकि प्रदेश की हर महिला सशक्त, स्वावलंबी और सम्मानपूर्ण जीवन जी सकें। इस योजना के लागू होने से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मजबूती आई है। लाखों परिवारों के जीवन में खुशहाली आई है। महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान बिखर रही है। 


कब हुआ था लागू?
छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद एक मार्च 2024 से महतारी वंदन योजना प्रदेश में लागू की गई है। इस योजना के तहत 21 वर्ष या उससे अधिक उम्र की पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता उनके बैंक खातों में सीधे भेज दी जाती है। इस योजना से मिली राशि का उपयोग महिलाएं परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, पोषण और छोटे-छोटे स्वरोजगार कार्यों में कर रही हैं। योजना का लाभ लेने के लिये कुल 70 लाख 27 हजार 154 महिलाओं ने  आवेदन किया था, जिनमें से पात्रता रखने वाले 70 लाख 09 हजार 578 महिलाओं को 10 मार्च 2024 को पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सहायता राशि ट्रांसफर किया था। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे महिलाओं के खाते में भुगतान किया जाता है। इसका उपयोग राज्य की महिलायें सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण, कुपोषण और एनिमिया निवारण में किया जा रहा है। 



सीएम साय देंगे विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दुर्ग प्रवास के दौरान जिले को कई विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। कार्यक्रम में अलग-अलग विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा। संबंधित विभागों को इन कार्यों की जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।



सेवा सेतु कार्यक्रम
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को दोपहर करीब 12:05 बजे प्रथम बटालियन भिलाई स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से रविशंकर स्टेडियम दुर्ग के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12:10 बजे स्टेडियम पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे से 2:30 बजे तक सेवा सेतु कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे रविशंकर स्टेडियम से प्रथम बटालियन भिलाई हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब 2:40 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed