Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: CM Sai to attend Mahila Morcha workshop, read here today programs, Raipur Morning News

सीजी न्यूज: महिला मोर्चा के कार्यशाला में शामिल होंगे सीएम साय, आज आयेंगे तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी

Tue, 17 Nov 2026 10:02 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Tue, 17 Nov 2026 10:02 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज मंगलवार को रायपुर के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शिरकत करेंगे। दोपहर 3:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से माना के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
CG News: CM Sai to attend Mahila Morcha workshop, read here today programs, Raipur Morning News
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज मंगलवार को रायपुर के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शिरकत करेंगे। दोपहर 3:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से माना के लिए रवाना होंगे। शाम 4 बजे जैनम मानस भवन माना पहुंचकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यशाला में शामिल होंगे। शाम पांच बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन के लिए लौटेंगे।
विज्ञापन



तेलंगाना मुख्यमंत्री रेड्डी आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर 
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी आज छत्तीसगढ़ प्रवास रहेंगे। वे सुबह 11 बजे रायपुर पहुंचेंगे, जहां सीएम हाउस में मुख्यमंत्री साय से मुलाकात करेंगे। इस दौरान समक्का सागर बैराज को लेकर दोनों राज्यों के बीच अहम चर्चा होगी। बैठक में बैराज से संभावित जलमग्न होने पर चर्चा, बैराज के पूर्ण क्षमता से संचालन के लिए एनओसी मुद्दे पर बातचीत होगी।  बैठक में तेलंगाना के सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन



सामूहिक अवकाश पर आज राजस्व निरीक्षक
राजस्व निरीक्षक 17 नवंबर को एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस दौरान सभी जिलों के जिला मुख्यालयों में एकत्र होकर सीएम और राजस्व मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। बताय जाता है कि राजस्व निरीक्षक अतिरिक्त कार्य और पुलिसकर्मियों की कमी से खफा हैं। पटवारियों की हड़ताल की वजह से राजस्व निरीक्षकों उनके हिस्से का काम भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



17 नवंबर से 1 दिसंबर तक ऑडिट पखवाड़ा
छत्तीसगढ़ में कार्यालय प्रमुख महालेखाकार (लेखा व हकदारी) रायपुर की ओर से 17 नवंबर से एक दिसंबर तक ऑडिट पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला का उद्घाटन वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे। भारत के नियंत्रक व महालेखाकार कार्यालय के दिशा-निर्देश पर आयोजित ऑडिट पखवाड़े के तहत यह कार्यशाला 26 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक महालेखाकार आवासीय परिसर रायपुर स्थित सामुदायिक भवन में होगी।




अंतरमहाविद्यालयीन युवा उत्सव आज से
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में 17 से 19 नवंबर तक अंतरमहाविद्यालयीन युवा उत्सव का आयोजन किया गया है। उद्घाटन विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में सुबह 10 बजे लेखक एवं केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सदस्य डॉ. यतींद्र मिश्रा, विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा के आतिथ्य में होगा। दूसरे दिन 18 नवंबर को म्यूजिक, फाइन आर्ट्स व लिटरेरी कॉम्पिटिशन होंगे। तीसरे और आखिरी दिन थिएटर और लिटरेरी इवेंट्स आयोजित किये जायेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed