Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News:cg bjp leader Vikas Markam said on Sukhdev Bhagat statement

सीजी न्यूज: सुखदेव भगत के इस बयान पर भड़के विकास मरकाम, बोले- आदिवासी समाज की संवैधानिक मांग का न उड़ाएं माखौल

Thu, 19 Nov 2026 08:06 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 19 Nov 2026 08:06 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा आदिवासी नेता विकास मरकाम ने जशपुर में कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत के डीलिस्टिंग जैसे संवेदनशील विषय पर दिए विवादित बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि  सुखदेव भगत ने अपने तुष्टिकरण भरे बयान से एक बार फिर आदिवासियों की भावनाओं आहत किया है।

विज्ञापन
CG News:cg bjp leader Vikas Markam said on Sukhdev Bhagat statement
बीजेपी नेता विकास मरकाम - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा आदिवासी नेता विकास मरकाम ने जशपुर में कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत के डीलिस्टिंग जैसे संवेदनशील विषय पर दिए विवादित बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि  सुखदेव भगत ने अपने तुष्टिकरण भरे बयान से एक बार फिर आदिवासियों की भावनाओं आहत किया है। भगत ने लंबे समय से लंबित आदिवासी समाज की संवैधानिक मांग का माखौल उड़ाया है। विकास मरकाम ने सुखदेव भगत को नसीहत देते हुए कहा कि संविधान को केवल हाथ में लेकर चलने से बजाय संविधान को पढ़ना चाहिए।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री मरकाम ने कहा कि सुखदेव भगत को यह समझने की जरूरत है कि आदिवासी समाज में टकराव की स्थिति धर्मांतरण के कारण होती है और इसका समाधान डी लिस्टिंग में ही है।आदिवासी समाज की डीलिस्टिंग की मांग संविधानसम्मत है। संविधान के अनुच्छेद 342 में स्पष्ट कहा गया है कि अनुसूचित जनजाति का दर्जा उन्हें मिलना चाहिए जिनकी अपनी विशिष्ट संस्कृति, रूढ़ी परम्परा, रीति-रिवाज और जीवनशैली है। जो लोग अपनी मूल परम्परा, रिवाज और संस्कृति को छोड़कर अन्य धर्म अपना चुकें है उन्हें आरक्षित समुदाय जैसी सुविधा और दर्जा देना मूल जनजातियों के साथ अन्याय है। विकास मरकाम ने कहा यदि अनुसूचित जाति से कोई व्यक्ति अन्य धर्म में जाता है तो उसका अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त हो जाता है तो आदिवासियों की डीलिस्टिंग की मांग कैसे गलत हो सकती है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा जैसा तुष्टिकरण का कृत्य दशकों  से कांग्रेस पार्टी केंद्र स्तर पर करती आयी है, सुखदेव भगत एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी द्वारा उसका नया संस्करण राज्य में चलाने का प्रयास किया जा रहा है।  छत्तीसगढ़ के लाखों आदिवासियों के समझने के लिए यह काफी है कि कांग्रेस का छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के हितों की रक्षा, डीलिस्टिंग और न्याय सम्मत मांग के प्रति उनका रवैया किस कदर उदासीन है जबकि भाजपा स्पष्ट और मुखर रूप से जनजातियों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed