फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   CG News: BJP female councillor was dragged from her home and then thrown on the road, VIDEO

VIDEO: बीजेपी के महिला पार्षद को घर से घसीटते हुए लाये फिर सड़क पर पटका, जानिए क्या था पूरा मामला...

Sat, 13 Jul 2024 04:28 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर,बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर,बालोद Published by: अमन कोशले Updated Sat, 13 Jul 2024 04:28 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में बुलडोजर से तोड़फोड़ की कार्रवाई से नाराज महिलाओं ने बीजेपी के पार्षद को घर से घसीटे हुए सड़क पर ले जाकर पटक दिया।

विज्ञापन
CG News: BJP female councillor was dragged from her home and then thrown on the road, VIDEO
बीजेपी महिला पार्षद को घसीटकर सड़क में पटका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बुलडोजर से तोड़फोड़ की कार्रवाई से नाराज महिलाओं ने बीजेपी के पार्षद को घर से घसीटे हुए सड़क पर ले जाकर पटक दिया। बालोद जिले के गुरूर नगर में सुबह से ही परिसर को तोड़े जाने के मामले को लेकर शहर पूरी तरह छावनी में तब्दील हो गया था। ऐसे में एक और वीडियो ने पूरे शहर में हंगामा मचा दिया। दरअसल, बीजेपी के महिला पार्षद कुंती सिंह शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड की पार्षद है। उसे कुछ परिसर से ताल्लुक रखने वाली महिलाओं ने घर से खींचते हुए निकाला और सड़क पर ले जाकर पटक दिया, जिसका वीडियो फुटेज सामने आया है।
विज्ञापन


बता दें कि बीजेपी के महिला पार्षद के प्रति आक्रोशित महिलाओं ने उसे घर से ले जाते देख उसके घर के लोग भी महिला के साथ-साथ बाहर निकले। महिलाओं ने जब उन्हें सड़क पर पटक दिया, तो उनके परिवार वालों ने उन्हें छुड़ाया। उसे वापस घर लेकर गए। पूरे मामले में थाना प्रभारी गुरुर दिनेश कुर्रे ने बताया कि मामले में पार्षद की तरफ से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें वीडियो के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने इस पूरे मामले पर कार्रवाई की बात कही है। 
विज्ञापन


जानिए क्या था मामला
दरअसल नगर के बाजार चौक में निर्माण अधीन 45 परिसर को पुलिस और प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से दहा दिया। इसके बाद परिसर से जुड़े लोग काफी आक्रोशित नजर आए। उन्होंने सभी पार्षदों का दरवाजा खटखटाया और जो पार्षद मिले, जिसमें प्रमुख रूप से कुंती सिंह शामिल रही। इस दौरान आक्रोशित महिलाओं ने पार्षद के घर घूसकर खरी-खोंटी सुनाने लगी। इसके बाद उसे पकड़ कर सड़क पर ले जाकर पटक दिया गया। इसके बाद कुछ लोग भाजपा कार्यालय भी पहुंचे थे,लेकिन वहां पर लोग अंदर से ताला लगाकर बैठ गए थे। इस दौरान आक्रोशित लोग हाथों में पत्थर लेकर पहुंचे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed