फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Bhilai's Shrimant Jha increased Chhattisgarh's pride, won silver medal in Asian Para-Arm Wrestling

CG News: भिलाई के श्रीमंत झा ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, एशियन पैरा-आर्म रेसलिंग में जीता रजत पदक

Sat, 10 May 2025 07:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 10 May 2025 07:16 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी और एशिया के नंबर-1 पैरा-आर्म रेसलर श्रीमंत झा ने एक बार फिर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

विज्ञापन
CG News: Bhilai's Shrimant Jha increased Chhattisgarh's pride, won silver medal in Asian Para-Arm Wrestling
श्रीमंत झा ने एशियन पैरा-आर्म रेसलिंग में जीता रजत पदक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी और एशिया के नंबर-1 पैरा-आर्म रेसलर श्रीमंत झा ने एक बार फिर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। हाल ही में दिल्ली में आयोजित एशियन पैरा-आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 में उन्होंने प्लस 85 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक (सिल्वर) जीतकर भारत का परचम लहराया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रीमंत झा की इस उपलब्धि पर बधाई दी है और कहा छत्तीसगढ़ के होनहार पैरा-एथलीट श्रीमंत झा ने कठिन परिस्थितियों को पार करते हुए जो अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है, वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री साय ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। 
विज्ञापन


श्रीमंत झा ने अपनी जीत भारत के शहीद जवानों को समर्पित करते हुए कहा, यह मेरे लिए एक विशेष जीत है। मैं हर मैच शहीदों की स्मृति में खेलता हूं और अब मेरा लक्ष्य आगामी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में देश को फिर से गौरवान्वित करना है। उन्होंने जो दोनों हाथों में केवल चार अंगुलियों के साथ जन्मे थे, आज 55 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं। वे पैरा-आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2025 में विश्व स्तर पर तीसरे और एशिया में पहले स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed